सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 अगस्त 2010)

साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 अगस्त 2010)

कन्या- आपकी योग्यत‍ा रंग लाएगी

Astro, planet | साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 अगस्त 2010)
ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 8 भाग्यशाली रंग पीच
स्वास्थ्य मामले उन्नत रहेंगे। सकारात्मक सोच व नई उमंग के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को उच्च उठाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। माता व पितृ पक्ष से धन लाभ के योग रहेंगे। नया वाहन व भवन खरीदने में सफलता कुछ अन्तराल के बाद मिलेगी। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग हरा।
इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही अनूठा स्वास्थ्य लाभ रहेगा। सेहत के लिए फायदेमंद वस्तुओं के उपयोग पर जोर रहेगा। भवन व वाहन खरीदने में अधिक व्यय की आशंका रहेगी। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ के कानूनी पहलुओं में भागदौड़ बढ़ सकती है। प्रेम संदर्भों में रोचक वार्ताएँ होंगी। तैराकी व भ्रमण मामलों में सुरक्षा नियमों को न तोड़े, यह हानिप्रद हो सकता है। बंधु पक्ष के मध्य संपत्ति के विवाद गहरा सकते हैं, समझदारी से काम लें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग मेहरून
प्रतियोगी क्षेत्रों में मनोनुकूल सफलता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों की उन्नति के रास्ते खुलेंगे। किसी उच्च संस्था के मध्य द्विपक्षीय लाभ की योजनाओं पर हस्ताक्षर हो सकते है। तन सुन्दर व मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। सप्ताहांत में भू-जायदाद के मामलों में कोई पेशेवार व्यक्ति परेशानियाँ दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बचने में कामयाब रहेंगे।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली हरा।
व्यापार के क्षेत्रों में नई प्रगति होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। मासिक आय में इजाफा होने के संकेत प्राप्त होंगे। माता-पिता आपके कार्य व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक व सामाजिक परम्पराओं में आस्था रहेगी। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी रखें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग पीला
प्रशासनिक व राजनैतिक कार्यों में क्रमश: सफलता की ओर बढ़ेंगे। किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। प्रतियोगी व शैक्षिक क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख संतोष रहेगा। प्रणय प्रकरणों में तनाव समाप्त होंगे। धार्मिक व आर्थिक उन्नति हेतु अभी और प्रयास करने होंगे। किसी निकट रिश्ते की मदद हेतु लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताहांत में अधिक खर्च होने की आशंका है।

ND
कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा
व्यापारिक व प्रतियोगी क्षेत्रों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। आपकी योग्यता व प्रयास रंग लाएँगे। सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण रहेगी। संतान पक्ष के उच्च शैक्षिक प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में कार्य क्षेत्र से संबंधित अचानक कोई यात्रा हो सकती है। जीवन साथी के मध्य मतभेद उभर सकते है, अनावश्यक तीखी प्रतिक्रिया से बचें। जमीन-जायदाद में विवाद की आशंका है।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
वित्त, बीमा, सूचना प्रौद्योगिकी, कला, साहित्य व प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में सफलता की नई उड़ान भरेंगे। अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का भरपूर उपयोग कर छोटी-छोटी कठिनाइयों को दूर करने में सफल रहेंगे। लंबी व लाभकारी विदेश यात्रा के योग रहेंगे। पूँजी निवेश से पहले संस्था की वैधानिकता को जाँच लें, अन्यथा हानि हो सकती है, सप्ताहांत में व्यापार व सेहत मामलों में अधिक खर्च हो सकता है। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग चमेली
सेहत के मामले में दिन उन्नत रहेंगे। कार्य क्षमताओं में इजाफा होगा। आत्मबल व सकारात्मक सोच से सृजनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। शैक्षिक पहलुओं को निखारने के प्रयास रंग लाएँगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से व्यापारिक इकाइयों को अधिक लाभकारी बनाएँगे। प्रणय प्रसंगों में निकटता रहेगी। मनोविनोद व मनोरंजन का आनंद बढे़गा। लेन-देन व अदालती मामलों के विवाद गहरा सकते है, सावधानी रखें। पक्षियों को दाना डालें।

ND
धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी
इस सप्ताह आर्थिक तरक्की की ओर दौड़ेंगे। लेन-देन के संदर्भ में फँसी हुई पूँजी प्राप्त करने की कोशिशे रंग लाएँगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। प्रबंधन, शोध, कला व तकनीकी क्षेत्रों में विकास की ओर बढ़ेंगे। प्रेम प्रकरणों व विदेश संदर्भ में उठापटक की आशंका है। स्वास्थ्य शिथिल हो सकता है, खान-पान व दिनचर्या को नियमित करना होगा। यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड खिलाएँ।

मकर
22 दिसबंर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग पीच
आर्थिक व शैक्षिक स्तर लगातार उच्च होगा। औद्योगिक उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। खेल व राजनीतिक क्षेत्रों में किसी महत्वपूर्ण पद की दावेदारी मजबूत होगी। संतान पक्ष की उन्नति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ के लिहाज से यह समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्रेम संदर्भ में मधुरता रहेगी। यात्रा व जायदाद में कोई पहचाना व्यक्ति मुश्किलें बढ़ा सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग नेवी ब्ल्यू
व्यापारिक क्षेत्रों में किसी द्विपक्षीय लाभ के मुददों पर मुहर लग सकती है। कठिन प्रयासों के बाद उम्मीदों के अनुसार आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। जीवन स्तर उच्च होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। सेहत संदर्भ में चल रही परेशानियों का अंत होगा। नियमित दिनचर्या से लगाव बढ़ेगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भू-जायदाद में कानूनी विवाद गहरा सकते हैं, सावधानी रखें। धर्म स्थलों में पीली दाल दान दें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा
वैवाहिक जीवन के रिश्ते सहज व मधुर होंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शैक्षिक व व्यापारिक पहलुओं को निखारने के प्रयास सफल होंगे। पिछले दिनों के व्यापारिक घाटे की भरपाई कुछ हद तक पूरी होगी। पूँजी निवेश में जल्दबाजी न करें। यह समय सावधानी से कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का है। सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें। वाहन व जायदाद मामलों के विवाद गहरा सकते है, पक्षियों को दाना डालें।