मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

जुलाई 2009 में द्वादश राशियों का फलादेश

वृषभ राशि वालों को मिलेगा भूमि लाभ

जुलाई 2009 में द्वादश राशियों का फलादेश -
ND
मेष (चु, े, ो, ा, ी, ू, े, लो अ)
मेष राशि वाले जातकों को जुलाई माह व्यापार में अच्छा लाभ ‍मिलेगा, व्यर्थ तनाव से बचें, वाहन से क्षति पहुँचने के योग, परिवार में कलह के योग बनते हैं। समझदारी से काम लें, व्यर्थ तनाव न लें। धार्मिक यात्रा के योग, राजकीय सम्मान के योग बनते हैं। यात्रा शुभ रहेगी।

ND
वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, ा, ी, ू, े, वो)
वृषभ राशि वाले जातकों को इस माह भूमि लाभ मिलेगा। आय से ज्यादा खर्च होगा, पत्नी से सहयोग मिलेगा। शत्रु इस माह खत्म होंगे। नौकरी के लिए ज्यादा दौड़-धूप करना पड़ेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नरम-गरम स्वास्थ्‍य रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि से मध्यम लाभ बनेंगे।

ND
मिथुन : (का, ी, ु, घ, ड, छ, े, ो, हा)
मिथुन राशि वाले जातकों को इस माह घरेलू स्थिति में अधिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। घर में धार्मिक कार्य होंगे। इस माह कष्ट तो रहेगा। परंतु सप्ताह (जुलाई के द्वितीय) के अंत में सफलता मिलेगी। इस माह स्वास्थ्‍य में परेशानी रहेगी। मतभेद की स्थिति हो सकती है, व्यर्थ खर्च होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

ND
कर्क : (ही, ू, े, ो, ा, ी, ू, े, डो)
कर्क राशि वालों को इस माह शेयर बाजार से लाभ मिलेगा। इसी के साथ पड़ोसी से उत्तम सहयोग मिलने के योग हैं। पुराने मित्र से मिलन होगा, इस माह आपका भ्रमण में अच्छा मनोरंजन होगा। परिवार में कलह के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति के पूर्ण योग हैं। खर्च से चिंता बनी रहेगी।

ND
सिंह : (मा, ी, ू, े, ो, ो, ी, ु, टे)
सिंह राशि वाले जातकों की इस माह पदोन्नति होगी, इसी के साथ स्थान परिवर्तन का योग है। परंतु अधिकारी उलझनें पैदा करेंगे। इस माह आपकी पूजा-पाठ के साध धर्म में रुचि बढ़ेगी। इसी के साथ मन अशांत रहेगा। अकारण क्रोध न करें। नुकसान हो सकता है।

ND
कन्या : (टो, ा, ी, ु, ष, ण, ठ, े, पो)
कन्या राशि वाले जातकों को इस माह रोजगार में बहुत उलझनें आएँगी। परिवार चलाने में तकलीफ भी आएगी, धैर्यता से काम लें, सफलता मिलेगी। दोस्तों एवं पत्नी से मतभेद के योग हैं। दुष्ट संगत से बचें। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन से कष्ट आएगा।

ND
तुला : (रा, ी, ू, े, ो, ा, ी, ु, ते)
तुला र‍ाशि वाले जातकों को इस माह भूमि भवन का सुख मिलेगा जिससे परिवार में हर्ष उत्पन्न होगा। व्यापार कमजोर रहेगा। इसी के साथ नया कुछ करने का विचार आएगा। भोजन करने में व्यवधान उत्पन्न होंगे। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बनेगी। परंतु स्त्री से कष्ट रहेगा।

ND
वृश्चिक : (तो, ा, ी, ू, े, ो, ा, ी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों को विशेष सम्मान प्राप्ति के योग हैं, अपने वाला धोखा दे सकता है। भावुकता में गलत निर्णय न लें। घरेलू कलह के कारण तनाव बना रहेगा। दैनिक जीवन में बड़ों की सलाह अवश्य लें। इसी के साथ घुटनों में दर्द बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

ND
धनु : (ये, ा, ो, ा, ी, ू, ा, ा, ढ़ा, भे)
धनु राशि वाले जातकों के परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। यश की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार सामान्य रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। आप चापलूसों से विशेष सावधान रहें। शत्रु भय बना रहेगा।

ND
मकर : (भो, ा, ी, ी, ू, े, ो, ा, गी)
मकर राशि वाले जातकों को पुत्र सुख की प्राप्ति होगी। इस माह भूमि का लाभ मिलेगा। घर से धन एवं पशु चोरी होने के योग बनते हैं, सावधान रहें। कुटुंबियों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मन खिन्न रहेगा।

ND
कुंभ : (गु, े, ो, ा, ी, ू, े, ो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों को इस माह पदोन्नति के योग हैं। परंतु व्यर्थ तनाव सा बना रहेगा, कष्ट रहेगा। बाहर जाने के योग बनते हैं। आपके वाहन प्राप्ति के योग हैं। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जिससे वातावरण अशांत बना रहेगा।

ND
मीन : (दी, ू, झ, ञ, े, ो, ा, ची)
मीन राशि वाले जातकों को इस माह जायदाद संबंधित लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। रोगी व्यक्ति के रोग में वृद्धि होने के योग हैं। नि:संतान के यहाँ पुत्र प्राप्ति के योग हैं, उन्नति में सहयोग मित्र का रहेगा। आपके मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा के योग बनेंगे।