सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. कैसे होते हैं तुला राशि के जातक
Written By भारती पंडित

कैसे होते हैं तुला राशि के जातक

आकर्षक होती हैं तुला राशि की स्त्रियाँ

astrology | कैसे होते हैं तुला राशि के जातक
ND
तुला राशि वायुतत्व की राशि है। शुक्र इस राशि का स्वामी है और दुर्गा इनकी आराध्य है। यह राशि कफ प्रवृत्ति की होती है।

पुरुष : इस राशि के पुरुष सुंदर आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। आँखों में चमक व चेहरे पर प्रसन्नता झलकती है। इनका स्वभाव समतोल होता है। किसी भी परिस्थिति में सहसा विचलित नहीं होते, दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है। ये व्यक्ति कलाकार, सौंदर्योपासक व स्नेहिल होते हैं। व्यावहारिक भी होते हैं व इनके मित्र इन्हें पसंद करते हैं। कई बार क्षणिक व्यसनाधीन होने की भी आशंका रहती है।

ND
स्त्री : तुला राशि की स्त्रियाँ मोहक व आकर्षक होती हैं। स्वभाव खुशमिजाज व हँसी खनखनाहट वाली होती हैं। बुद्धि वाले काम करने में अधिक रुचि होती है। घर की साजसज्जा व स्वयं को सुंदर दिखाने का शौक रहता है। पाक कला, गायन आदि में दक्ष होती हैं। बच्चों से बेहद जुड़ाव रहता है।

बच्चे : तुला राशि के बच्चे सीधे, संस्कारी और आज्ञाकारी होते हैं। घर में रहना अधिक पसंद करते हैं। खेल कूद व कला के क्षेत्र में रुचि रखते हैं।