मंगलवार, 2 दिसंबर 2025
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 28 जुलाई से 13 सितंबर तक 5 राशियों का गोल्डन टाइम
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (18:07 IST)

28 जुलाई से 13 सितंबर तक 5 राशियों का गोल्डन टाइम

kanya rashi me mangal ka prabhav
kanya rashi me mangal ka gochar 2025: 28 जुलाई 2025 सोमवार को रात्रि 08 बजकर 11 मिनट पर सिंह से निकलकर मंगल ग्रह ने कन्या राशि में प्रवेश किया है। कन्या राशि में मंगल 13 सितंबर तक रहेंगे। इसी दौरान चंद्र भी इसी राशि में रहेंगे। मंगल और चंद्र की युति से लक्ष्मी योग योग का निर्माण हुआ है। इस गोचर के चलते 4 राशियों की किस्मत पलट जाएगी। 
 
1. मेष राशि: आपकी कुंडली के आठवें भाव के भी स्वामी मंगल का छठे भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप स्वर्ण और तांबे का लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। शत्रुओं को परास्त होते देखेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर परिवार में अच्‍छा माहौल रहेगा। हालांकि आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। करियर या नौकरी में आपकी खूब उन्नति होगी। 
 
2. कर्क राशि: आपकी कुंडली के तीसरे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। ऐसा मंगल धन लाभ करवाने का काम कर सकता है, क्योंकि मंगल आपके कर्म स्थान का स्वामी होकर पराक्रम स्थान पर आया है। इसके चलते अटके हुए कार्य भी पूर्ण होने लगेंगे। यात्राओं से लाभ होगा। भाई बहनों से संबंध को बनाकर रखें। सेहत अच्‍छी बनी रहेगी। खासकर करियर में और संपत्ति में आपको लाभ मिलेगा। 
 
3. वृश्‍चिक राशि: आपकी कुंडली के लग्न और छठे भाव के स्वामी मंगल का एकादश यानी आपके लाभ भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार व्यवसाय में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सेतह अच्छी बनी रहेगी। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। भाई-बंधुओं से सहयोग मिल सकता है। करियर और नौकरी को लेकर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
4. धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर दसवें भाव में हुआ है। वैसे तो दसवें भाव का मंगल उच्च का होता है। कार्यस्थल पर आप उन्नति करेंगे लेकिन शर्त यहकि आप अपनी वाणी पर संयम रखकर व्यवहार करें क्योंकि मंगल का राहु के षडाष्टक योग भी बना हुआ है। आपके घर परिवार में सुख और शांति का विस्तार होगा और धन संबंधी समस्या का भी समाधान होगा।