शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Daily Horoscope in Hindi
Written By

सोमवार, 6 जनवरी 2020 : आज इन 3 राशियों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

सोमवार, 6 जनवरी 2020 : आज इन 3 राशियों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ - Daily Horoscope in Hindi
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कार्य में आसानी रहेगी। समय आनंद से बीतेगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। दिखावे पर खर्च होगा। अनर्गल आरोप लग सकते हैं। सावधानी आवश्यक है।
 
वृषभ राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी से बचें। भाइयों से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। उच्चाधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। विशेष प्रयास करना पड़ेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। थकान रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है, व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
 
मिथुन राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य बनेंगे। चारों तरफ से प्रशंसा मिलेगी। कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कार्य में बेहतरी तथा परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विवाद से बचें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कर्क राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में बेवजह तनाव रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुभय रहेगा। चोट व रोग से बचें। आलस्य हावी रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
 
सिंह राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली वस्तु दान करें। 
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा में सावधानी रखें। वस्तुएं गुम हो सकती हैं। फालतू खर्च होगा। बेवजह परेशानी आ सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। आय ठीक रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी। बाकी सब सामान्य रहेगा।
 
तुला राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। अप्रत्याशित लाभ व बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक होगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें।
 
वृश्चिक राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली उड़द दान करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति से लाभ के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। विवेक का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
 
धनु राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्ते को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : भ्रम की स्थिति बन सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। देव दर्शन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
 
मकर राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : कष्ट, भय, रोग, चिंता व तनाव हावी रह सकते हैं। रुका हुआ पैसा थोड़े प्रयास से प्राप्त हो सकता है। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। व्यावसायिक सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार की आमदनी में वृद्धि होगी। बड़ी परेशानी हो सकती है।
 
कुंभ राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। हृदयरोगी सावधान रहें। सुख के साधनों पर व्यय होगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
 
मीन राशि का भविष्यफल 
6 जनवरी 2020 : सोमवार
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- खीर वितरण करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य की समस्या को अनदेखा न करें। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

ये भी पढ़ें
जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त