सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 मई 2010)

साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 मई 2010)

कुंभ- महत्वपूर्ण पद मिलेगा

weekly horoscope | साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 मई 2010)
ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद
चिकित्सा तकनीकी व संबंधित कार्य क्षेत्रों में एक नया मुकाम हासिल होगा। कोई इच्छित वस्तु प्राप्त होगी। नए प्रचलन के वस्त्राभूषण खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। जीवनसाथी के सहयोग से कोई शुभ व माँगलिक कार्यों को अंजाम देंगे। विदेश संदर्भों की प्रगति में कशमकश करनी पड़ सकती है। शत्रु पक्ष कानूनी विवादों को हवा दे सकते हैं। स्वास्थ्य खिला हुआ रहे, इसलिए तामसिक आहारों के सेवन व क्रोध से बचें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।
पर्यटन, दूरसंचार, वित्त, कला, कानून के संबंधित क्षेत्रों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। स्नेही मित्र व सज्जन पुरुष की मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। आपका कार्यकौशल अधिकारियों को प्रभावित करेगा। सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग रहेंगे। आर्थिक संपन्नता के बंद दरवाजे क्रमशः खुलेंगे। निजी संबंधों में मधुरता कायम रहें, इसलिए तीखी प्रतिक्रिया से बचें। यात्रा के दौरान कीमती सामान गुम होने की आशंका है, सावधानी रखें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग लाल
परिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। कोई नई खुशियाँ प्राप्त होगी। स्वास्थ्य खिला-खिला व मुस्कुराता रहेगा। पर्यटन, भ्रमण व मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती माँग से एक नया उत्साह प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूती के संकेत देगी। शिक्षा एवं जायदाद के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियाँ भी आ सकती हैं। शत्रु पक्ष सामाजिक व राजनैतिक मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद।
ND
आजीविका क्षेत्रों की सफलता से मन में जोश व जुनून रहेगा। कारोबार को बढ़ाने की युक्ति सफल रहेगी। व्यावसायिक व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में आ रही परेशानियाँ कम होंगी। माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता प्राप्त होगी। लेन-देन व निवेश के लिहाज से यह समय कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों में तीखी प्रतिक्रिया से बचें यह संबंधों को प्रभावित कर सकता है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी
साहित्य, कला व चिकित्सीय विज्ञान की योग्यताओं में इजाफा होगा। कारोबार में उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ किसी प्रस्तावित मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। पूँजी निवेश व विदेश मामलों की उन्नति में थोड़ा वक्त लग सकता है। प्रेम संदर्भों के लिहाज से यह समय बढ़िया रहेगा। स्थानीय यात्राओं में लापरवाही से बचें। धर्म स्थलों में देशी घी का दान दें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग पीला
प्रतियोगी क्षेत्रों में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अपेक्षित सफलता का कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, किन्तु लाभकारी योजनाओं के अनुबंध प्राप्त करने में थोड़ा वक्त लगेगा। लंबित मामलों की बैठक में कोई महत्वपूर्ण चर्चा होगी। कुछ संदर्भों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। अनावश्यक व्यय से बचें। किसी नजदीकी रिश्ते को लेकर चिंताएँ हो सकती हैं। प्रतिपक्ष साख खराब करने की चाल चल सकते हैं, सावधानी बनाएँ रखें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
ND
स्वजनों के सहयोग से शुभ व माँगलिक कार्यों को अंजाम देंगे। कार्यक्षेत्र में नाम व पहचान बढ़ेगी, किन्तु स्थानीय बाजार में विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के सितारे बुलंदियों के संकेत दे रहें है। बशर्ते कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को बनाएँ रखें। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी सज्जनता का नाजायज फायदा उठा सकता है, अत: उससे सावधान रहें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग लाल
आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे। यदि लेन-देन के विवाद हैं, तो उन्हें सुलझाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी। माँगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। उत्पादों की उच्च गुणवत्ता से बाजार में नाम व पहचान बढ़ेगी। विरोधी पक्ष कार्य में ढ़िलाई का बेबुनियाद आरोप लगा सकते हैं। कार्य की पारदर्शिता व कुशलता से आप करारा जवाब दे सकते हैं। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएँ।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग क्रीम
आपके उचित आहार-विहार से सेहत तरोताजी रहेगी। मनोबल उच्च रहेगा। भवन व वाहन खरीदने की लालसा पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन में अमन-चैन बढे़गा। पत्नी व बच्चों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ जटिलताएँ हो सकती हैं। किसी यात्रा से पहले उसकी पूर्ण योजना बना लें। किसी गरीब कन्या की शादी में सोने या चाँदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लाल
स्वास्थ्य मामले सुखद व बेहतर रहेंगे। शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि होगी। यदि कोई पीड़ा है तो वह निश्चित रूप से समाप्त होगी। अपने अंदर छिपी हुई आत्मशक्ति को जागृत करें। हल्के प्राणायाम व व्यायाम लाभप्रद रहेंगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। किसी मित्र के साथ रोचक वार्ता का आनंद मिलेगा। कारोबार को बढ़ाने में पेशेवराना अंदाज की उपेक्षा न करें। किसी मजदूर को सात किस्म की दालें दान दें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग भूरा
ND
व्यावसायिक व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में महारथ हासिल होगी। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। औद्योगिक विकास के ताने-बाने बुनने में कामयाब रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। आपके गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण की तारीफ होगी। किसी जरूरतमंद की मदद हेतु हाथ बढ़ाएँगे। पारिवारिक जीवन में नन्हें मेहमान के आगमन की खुशियाँ रहेंगी। सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल दें व पक्षियों को दाना डालें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग आसमानी
पारिवारिक जीवन विकास की ओर दौड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक विकास की गतिविधियों को अंजाम देंगे। कोई लंबित कार्य पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। पूँजी निवेश करने से पहले संस्था के कानूनी पहलुओं को अच्छी तरह जाँच लें, अन्यथा कोई खून-पसीने की कमाई को हानि पहुँच सकती है। संबंधित सेवा क्षेत्रों में आपके कामकाज की सराहना होगी। विदेश व न्यायिक मामलों में छोटी-छोटी परेशानियाँ भी हो सकती हैं।