शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. 13 सरल उपाय, घर में खुशहाली लाए
Written By
Last Updated : बुधवार, 3 सितम्बर 2014 (10:00 IST)

13 सरल उपाय, घर में खुशहाली लाए

13 सरल उपाय, घर में खुशहाली लाए - 13 सरल उपाय, घर में खुशहाली लाए
घर में चाहते हैं शांति और बरकत तो यह आजमाएं (टिप्स) 
 

 

 
 
हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। बेहद छोटी-छोटी सावधानियों को आजमा कर हम सरलता से मनचाही खुशियां पा सकते हैं। प्रस्तुत है 13 सरलतम टिप्स जो घर में शांति का संचार करेंगे और शुभता को आमंत्रित करेंगे। 
 
1. घर में सुबह-सुबह कुछ देर के लिए भजन अवश्य लगाएं। 
 
2. घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखें, उसे पैर नहीं लगाएं, न ही उसके ऊपर से गुजरे अन्यथा घर में बरकत की कमी हो जाती है। झाड़ू हमेशा छुपा कर रखें। 
 
3. बिस्तर पर बैठ कर कभी खाना न खाएं, ऐसा करने से बुरे सपने आते हैं।
 
4. घर में जूते-चप्पल इधर-उधर बिखेर कर या उल्टे सीधे करके नहीं रखने चाहिए इससे घर में अशांति उत्पन्न होती है।
 
5. पूजा सुबह 6 से 8 बजे के बीच भूमि पर आसन बिछा कर पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठ कर करनी चाहिए। पूजा का आसन जूट अथवा कुश का हो तो उत्तम होता है। 
 
6. पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इससे देवता भी खुश होते हैं और पितरों को भी शांति मिलती है। 
 
7. पूजा घर के ईशान कोण में सदैव जल का एक कलश भरकर रखें। 
 
8. आरती, दीप, पूजा अग्नि जैसे पवित्रता के प्रतीक साधनों को मुंह से फूंक मारकर नहीं बुझाएं।
 
9. मंदिर में धूप, अगरबत्ती व हवन कुंड की सामग्री दक्षिण पूर्व में रखें अर्थात आग्नेय कोण में। 
 
10. घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ स्वस्तिक बनाएं।
 
11. घर में कभी भी जाले न लगने दें, वरना भाग्य और कर्म पर जाले लगने लगते हैं और बाधा आती है। 
 
12. सप्ताह में एक बार जरूर समुद्री नमक अथवा सेंधा नमक से घर में पोछा लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 
 
13. पूजा घर में अगर कोई प्रतिष्ठित मूर्ति है तो उसकी पूजा हर रोज निश्चित रूप से हो ऐसी व्यवस्था करें।