शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नक्षत्र
  4. Shani in shatabhisha nakshatra 2023
Written By
Last Updated : मंगलवार, 14 मार्च 2023 (12:33 IST)

राहु के नक्षत्र में शनिदेव का प्रवेश, 7 राशियों को मिलेगा धन, खूब होगी ऐश

राहु के नक्षत्र में शनिदेव का प्रवेश, 7 राशियों को मिलेगा धन, खूब होगी ऐश - Shani in shatabhisha nakshatra 2023
Shani Transit zodiac signs astrology: hani Transit: 15 मार्च को शनि ग्रह शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेगा। शनि ग्रह का भ्रमण इस नक्षत्र में 17 अक्टूबर तक रहेगा। शतभिषा नक्षत्र में जन्म होने पर जन्म राशि कुंभ रहती है और इस नक्षत्र पर राहु का प्रभाव रहता है। राहु के नक्ष में शनिदेव के इस गोचर से 6 राशियों को फायदा होने वाला है।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि यदि मेष है तो यह गोचर आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। व्यापरी हैं तो नए कार्य प्रारंभ होंगे। नौकरीपेशा हैं तो मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के लिए शनि के शतभिषा में गोचर आपको ढैया से राहत देगा और यह आर्थिक लाभ भी देगा। इसी के साथ यह लंबी यात्रा के योग भी बना रहा है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
 
3. सिंह राशि : आपके लिए शनि का गोचर नौकरी में कामयाबी दिलाएगा। स्थानांतरण के साथ ही पदोन्नति के योग भी बना रहा है। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
 
4. तुला : आपके लिए यह नक्षत्र करियर में सफलता प्रदान करेगा। छात्रों के लिए यह गोचर शुभ है। यदि खुद का व्यापार हैं तो बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो मिलाजुला असर होगा।
 
5. धनु राशि : आपके लिए भी शनि का शतभिषा में जाना शुभ फलदायी साबित होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। कारोबरी हैं तो अच्‍छा आर्थिक लाभ हासिल करने में सफल होंगे।
 
6. मकर : व्यापारियों के लिए शनि का शतभिषा में गोचर लाभ देने वाला सिद्ध होगा। व्यापार में मुनाफे के साथ ही विस्तार भी होगा। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
ये भी पढ़ें
शीतला अष्टमी की कथा और नियम जानिए