1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. With Mercury turning direct, 3 zodiac signs will get relief from financial problems.
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शनिवार, 29 नवंबर 2025 (11:49 IST)

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

बुध मार्गी गोचर 2025
budh margi 2025: बुध ग्रह 29 नवंबर 2025 की रात 10 बजकर 33 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी होकर नौकरी, बाजार, शेयर बाजार, मीडिया, बुद्धि, कला, कौशल एवं लेखन से जुड़े क्षेत्रों पर अपना प्रभाव डालेंगे। ऐसे में 3 ऐसी राशियां हैं जिनके जीवन में चली आ रही धन संबंधी समस्या का समाधान होने वाला है। आओ जानते हैं कि वे कौनसी 3 राशियां हैं।
 
1. मेष राशि: आपकी कुंडली के नौवें भाव में बुध का मार्गी गोचर होगा। नौवां भाव भाग्य, धर्म और पिता का भाव है। इसके परिणाम स्वरूप आपको भाग्य का साथ मिलेगा, धार्मिक यात्रा संबंध है और पैतृक संपत्ति के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। हालांकि नौकरी में आपको सतर्कता से काम करना होगा तो निश्‍चित ही तरक्की होगी। कारोबारी है तो मुनाफा होगा। 
 
2. वृषभ राशि: बुध ग्रह आपकी कुंडली के सातवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। सातवा भाव दांपत्य जीवन, साझेदारी का करोबार है। इसके परिणाम स्वरूप आपका रूझान ज्यादा से ज्यादा धन कमाने और कुछ नया करने एवं सीखने की ओर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को हर तरह से खुश रखने चाहेंगे। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी और इसमें विदेश में नौकरी के अवसर भी शामिल होंगे। व्यापार से भी लाभ होने की संभावना है।
 
3. सिंह राशि: बुध ग्रह आपकी कुंडली के चौथे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। चौथा भाव माता, सुख सुविधा, भूमि और भवन का भाव भी है। इसके परिणाम स्वरूप आपके जीवन में धन संपत्ति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपना पैसा अपने परिजनों पर खर्च करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में भी प्रगति के मार्ग खुलेंगे और कारोबारी हैं जो ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने में सक्षम होंगे।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य