1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (20.4.2010)

मंगलवार, 20 अप्रैल 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्‍म, मास- वैशाख, पक्ष- शुक्ल, तिथि- षष्ठी दिन 02.27 पश्चात सप्तमी, हिजरी सन्- 1431, मु. मास- जमादिलावल, तारीख- 05, नक्षत्र- आर्द्रा सायं 05.37 पश्चात पुनर्वसु, योग- अतिगण्ड प्रात: 07.22 पश्चात सुकर्मा रात्रि 28.59 पश्‍चात धृति, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- मिथुन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

दिन का पर्व- ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ।

मुहूर्त- पुरातन कार्य को पूर्ण करने का मुहूर्त।

कार्य की अनुकूलता के लिए- गुड़-धनिया देवस्थान पर अर्पित करें।

उपयोगी ज्ञान- स्वप्न में‍ झगड़ा होते देखना प्रसन्नता प्राप्ति का संके‍त हो सकता है।

शुभ समय- प्रात: 08.19 से 09.41 दिन 01.11 से 02.43 ।

सुझाव- यदि हो सके तो दिन 03.36 से 05.11 के मध्य शुभ कार्य न करें।