1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (2.2.2010)

Shubh Muhoort | आज के मुहूर्त (2.2.2010)

मंगलवार, 2 फरवरी 2010

शुभ मुहूर्त
WD
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- शिशिर, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण तिथि- चतुर्थी रात्रि 10.03 पश्चात पंचमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- सफर, तारीख- 17, नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी रात्रि 25.50 पश्चात हस्त, योग- अतिगंड दिन 10.36 पश्चात सुकर्मा मंगल रात्रि 31.13 पश्चात धृति, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश प्रातः 9.21 पर करेंगे। ग्र्रह योग- चन्द्रोदय रात्रि 9.39 पर।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- ऋण चुकाने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- अंगारक चतुर्थी, फाल्गुनी चतुर्थी।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- मीन राशि के जातकों के लिए पीले एवं सफेद रंग का मोबाइल रखना शुभ फलदायी रहता है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- गुड़-धनिया देवस्थान पर अर्पित करें।

शुभ समय- प्रातः 7.43-9.14, दिन 11.50-1.39।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन में 3.26 से 4.50 के मध्य शुभ कार्य टालें।