1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (06.9.2010)

jyotish muhurt | आज के मुहूर्त (06.9.2010)

सोमवार, 6 सितंबर 2010

ज्योतिष आज के मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, तिथि- त्रयोदशी रात्रि 11.37 पश्चात चतुर्दशी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रमजान, तारीख- 26, नक्षत्र- पुष्य प्रात: 08.37 पश्चात आश्लेषा मंगलरात्रि 29.55 पश्चात मघा, योग- परिध सायं 07.32 पश्चात शिव, सूर्योदयकालीन करण- गरज दिन 01.22 पश्चात विष्टि, चन्द्रमा- कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 29.55 पर करेंगे।

दिन- सामान्य।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

दिन का पर्व- सोम प्रदोष, शिवरात्रि।

कार्य की अनुकूलता के लिए- जल ग्रहण कर कार्य प्रारंभ करें।

उपयोगी ज्ञान- वृषभ राशि के जातक का धनु राशि के जातक से वैवाहिक संबंध तनावपूर्ण रहते हैं।

शुभ समय- प्रात: 08.13 से 10.02 दिन 04.14 से 06.11 ।

सुझाव- यदि हो सके तो प्रात: 07.44 से 09.18 के मध्य शुभ कार्य न करें।