चीनी राशिफल के अनुसार ड्रैगन वर्ष है 2012
चीनी ज्योतिष : 2012 है ड्रैगन वर्ष
ड्रैगन राशि के लिए वर्ष 2012 विशेष चीनी राशिफल के हिसाब से ड्रैगन राशि के लिए वर्ष 2012 विशेष होगा। ड्रैगन एकमात्र ऐसी राशि है जिसका पशु काल्पनिक है। यह साल वाटर ड्रैगन का साल है व वाटर (जल) प्रकृति के शक्तिशाली ऊर्जा स्रोतों में से एक है। ड्रैगन सांस लेने पर आग की लपटे छोड़ता है इसी प्रकार इस राशि के लोग तेजस्वी होते हैं व उनकी वाणी दूसरों को दुख पहुंचा सकती है। चीनी ज्योतिष में ड्रैगन राशि का व्यक्ति वाणी का तेज होता है। इस वर्ष की शुरुआत में आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि आप लोगों से संबंध बेहतर नहीं बनाएंगे तो आपके द्वारा किए गए बड़े कार्य को सराहना नहीं मिलेगी। आप क्या कहते हैं और किस तरह कहते हैं इसका प्रभाव व्यापक स्तर पर होता है। पूर्वी दर्शन में ड्रैगन को दैवीय शक्ति का संकेत मानते हैं जबकि पश्चिमी दर्शन में इसे दानव मानते हैं। पूर्व में ड्रैगन को सौभाग्य का सूचक माना जाता है। यह अत्यंत सुंदर प्राणी है जो नियमों पर नहीं चलता। इस राशि के लोग हर जगह आदर के पात्र होते हैं। इस राशि के लोगों के प्रमुख लक्षण हैं इनकी बहादुरी, आत्मविश्वास, रचनात्मकता व नेतृत्व क्षमता। इस राशि के लोग इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वकील, ब्रोकर, कंप्यूटर एनालिस्ट, एडवर्टाइजिंग एजेंट व अविष्कारक के रूप में सफल होते हैं। हरा व नीला रंग इस राशि के लोगों के लिए शुभ है।
यदि आपका जन्म निम्नलिखित तिथियों में हुआ है तो आप ड्रैगन राशि के होंगे : 16
फरवरी, 1904 - 3 फरवरी, 1905 : वुड ड्रैगन3
फरवरी, 1916 - 22 जनवरी, 1917 : फायर ड्रैगन23
जनवरी, 1928 - 9 फरवरी, 1929 : अर्थ ड्रैगन8
फरवरी, 1940 - 26 जनवरी, 1941 : मेटल ड्रैगन27
जनवरी, 1952 - 13 फरवरी, 1953 : वाटर ड्रैगन13
फरवरी, 1964 - 1 फरवरी, 1965 : वुड ड्रैगन31
जनवरी, 1976 - 17 फरवरी, 1977 : फायर ड्रैगन17
फरवरी, 1988 - 5 फरवरी, 1989 : अर्थ ड्रैगन1
जनवरी, 2000 - 23 जनवरी, 2001 : मेटल ड्रैगन23
जनवरी, 2012 - 9 फरवरी, 2013 : मेटल ड्रैगन23
जनवरी, 2012 - 9 फरवरी, 2013 : वाटर ड्रैगन10
फरवरी, 2024 - 28 जनवरी, 2025 : वुड ड्रैगन ।