sundarkand

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 6 मई 2024 (15:58 IST)
ChaturSagar Yog
Effect of ChaturSagar Yog: कुंडली में ग्रहों, ग्रहों की युति, भाव और राशियों के संयोग से करीब 300 से ज्यादा शुभ और अशुभ योग बनते हैं। जैसे गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश योग, मालव्य योग, हंस योग, रूचक योग, बुधादित्य योग आदि। इसी प्रकार एक योग का नाम है वसुमति योग। यह योग कैसे बनता है और क्या है इसका प्रभाव? आओ जानते हैं।
ALSO READ: Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता
चतुरसागर योग क्या होता है?
चार महासागर है, जो विशालता और गहराई का प्रतीक है। यह योग तब बनता है जब राहु और केतु को छोड़कर सभी ग्रह किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के पहले चार घरों में स्थित होते हैं। यह भी कहते हैं कि जिसके जन्म काल में चारों केंद्र भाव (लग्न, चतुर्थ, सप्तम और दशम भाव) में शुभ या पाप ग्रह स्थित हो तो चतुसागर नामक योग होता है। 
 
चतुरसागर योग का प्रभाव : 
चतुरसागर योग को राजयोग कहते हैं जो राज के साथ धन का देने वाला होता है। माना जाता है कि यह योग इसमें शामिल ग्रहों, विशेषकर व्यक्तिगत ग्रहों (सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और मंगल) के प्रभाव को बढ़ाता है। पहले चार घर जीवन के विभिन्न पहलुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं: स्वयं, धन, भाई-बहन और भावनाएँ। नतीजतन, माना जाता है कि चतुःसागर योग व्यक्ति के जीवन के इन क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है।
ALSO READ: Akhand Samrajya Yoga: अखंड साम्राज्य योग क्या होता है, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाता है भाग्य
ऐसा जातक अपने कार्य के माध्यम से मान सम्मान अर्जित करता है। वह बहुत मेहनती होता है एवं एक समृद्ध जीवन यापन करने के साथ ही लंबी आयु जीता है। सेहत अच्छी रहती है और दूर दूर तक प्रतिष्ठा रहती है। उसकी संतान भी सुख पाती है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

नेपाल में जलप्रलय और भविष्य मालिका: क्या 600 साल पुराने श्लोक में मिलती है ऐसी आपदा की भविष्यवाणी? जानें सच

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख