sundarkand

Vastu Tips : सिर्फ तीन अचूक उपाय से गृहकलह हो जाएगा दूर

Updated: शनिवार, 10 जून 2023 (12:50 IST)
Vastu tips for positive energy : घर के सदस्य आए दिन एक दूसरे से किसी न किसी बात पर लड़ते झगड़ते रहते हैं तो इससे परिवार की सेहत के साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह पारिवारिक विघटन का कारण है। गृह कलह से जीवन में घटना-दुर्घटना के योग भी बनते हैं और व्यक्ति में आत्महत्या की इच्छा भी बलवती होती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार करें मात्र 3 उपाय।
 
1. खुशहाल पारिवारिक फोटो : यदि आपके घर में गृहकलह बनी रहती है या वैचारिक मतभेद हैं तो आप कहीं से ऐसे चित्र लेकर आएं जिसमें हंसता-मुस्कुराता संयुक्त परिवार हो। उसे लाकर आप अपने अतिथि कक्ष में लगा दें। इसमें परिवार के सभी सदस्य होने चाहिए और उनके चेहरे प्रसन्नचित्त मुद्रा में होने चाहिए।
 
2. सुगंध का करें प्रयोग : तंत्रसार के अनुसार अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलाइची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल ये सोलह प्रकार के धूप माने गए हैं। इसे षोडशांग धूप कहते हैं। इनकी धूनी देने से आकस्मिक रोग, शोक, कलेश और दुर्घटना नहीं होती है। घर में प्रतिदिन रात में कपूर जलाकर सोएं। रात्रि में सोने से पहले घी में भीगा हुआ कपूर जला दें। इसे तनावमुक्ति होगी और गहरी नींद आएगी। शरीर को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखें। ‍‍गुरुवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं, इससे वातावरण सुगंधित होगा।
3. साथ मिल बैठकर ही डिनर करें : यदि संभव हो सके तो सभी साथ मिल बैठकर ही भोजन करें। किचन मैं बैठकर भोजन करें। यदि ऐसा संभव न होतो घर के मध्य स्थान, शौचायल और रसाईघर में यदि किसी प्रकार का वास्तुदोष हैं तो उसे दूर करें। यदि आपका रसोईघर अग्निकोण में न होते हुए किसी ओर दिशा में बना है तो वहां पर यज्ञ करते हुए ऋषियों की चित्राकृति लगाएं। इससे वहां का वास्तु दोष मिट जाएगा और धन के मार्ग में रुकावट नहीं आएगी। साथ ही संकटों का यह प्राथमिक उपचार होगा। जिस घर में रसोईघर दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में नहीं हो तब वास्तु दोष को दूर करने के लिए रसोई के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर लगानी चाहिए।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

07 September Birthday: आपको 07 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख