suvichar
Mon, 7 Sep 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. july astrology

कैसा रहेगा जुलाई माह देश-विदेश के लिए

july astrology
जुलाई के प्रथम सप्ताह में दक्षिण के देशों में सुख-शांति रहेगी। उत्तर तथा पश्चिम के देशों में कष्ट रहेगा। पूर्व के देशों में अशांति व युद्ध का भय रहेगा। सरकार एवं विरोधी पक्ष में विरोध बढ़ेगा। सभी प्रकार के द्रव्यों में महंगाई होगी। इस माह जानवरों के भावों में तेजी आएगी, साथ ही वर्षा अच्छी रहेगी।
 

 
इस माह बुध व शुक्र के परिभ्रमण से गेहूं, चना एवं चावल के भावों में तेजी आएगी। 7 जुलाई से शुक्र राशि बदलकर अर्थात परिभ्रमण के चक्र में कर्क राशि पर प्रवेश करेगा एवं 11 जुलाई से बुध भी कर्क राशि में परिभ्रमण करेगा जिसके परिणामस्वरूप प्रजा को कष्ट रहेगा व सुख-शांति में कमी आएगी। 
 
इस माह मंगल व शनि के एक ही राशि में परिभ्रमण करने से जल-प्लावन, आतंकवाद, अग्निकांड एवं प्राकृतिक प्रकोप हो सकता है। इसके परिभ्रमण करने से प्रजा को कष्ट रहेगा।
 
16 जुलाई से पूर्व के देशों में शांति व सुख रहेगा तथा दक्षिण के देशों में अशांति एवं उत्तर-पश्चिम के देशों में आंतरिक झगड़े एवं कष्ट रहेगा।


 

इस माह 5 शनिवार एवं 5 रविवार होने से पृथ्वी पर प्रजा पर कष्ट, महिलाओं एवं बच्चों को पीड़ा व प्राकृतिक प्रकोप के योग हैं। 
 
उत्तर के प्रदेशों में अच्छी वर्षा होगी। मैदानी भागों में कहीं वर्षा व कहीं बूंदा-बांदी होगी। पहाड़ी भागों में अच्छी वर्षा के योग बनेंगे। इस माह जलप्लावन से उत्तराखंड व मद्रास में परेशानी आ सकती है। 
ये भी पढ़ें
सोमवती अमावस्या : इन उपायों से दूर होगी दरिद्रता