सम्बंधित जानकारी
- हरतालिका तीज कब है : 1 या 2 सितंबर में से कब करें व्रत, पढ़ें शुभ मुहूर्त
- हरतालिका तीज 2019 : क्या इस बार 2 दिन मनाई जाएगी तीज, जानिए किस दिन रखें व्रत
- hartalika teej vrat 2019 : मां पार्वती ने लिए थे 108 जन्म, पढ़ें शिव-पार्वती के 12 मंत्र
- हरतालिका तीज व्रत कथा : इसे सुनने से मिलता है सौभाग्य, मनचाहे वर और दांपत्य का शुभ वरदान
- hartalika teej vrat 2019 : हरतालिका तीज व्रत कर रहे हैं तो पहले ये 12 काम की बातें पढ़ लीजिए
कब मनाएं हरतालिका? जानें कैसे करें शिवजी की उपासना (पढ़ें राशिनुसार)। hartalika teej vrat
* हरतालिका कब मनाएं? जानिए इस दिन किस मंत्र से करें शिव की आराधना, क्या चढ़ाएं नैवेद्य में
हरतालिका तीज का व्रत सोमवार, 2 सितंबर 2019 को ही करें, क्योंकि हस्त नक्षत्र 2 सितंबर को उदया तिथि में है, 1 सितंबर को उदया तिथि में हस्त नहीं है। शास्त्र अनुसार जब भी 2 तिथियां, व्रत अथवा त्योहार हों, तो वैष्णव संप्रदाय के गृहस्थ जीवन वालों को दूसरे दिन उदया तिथि को ही मनाना चाहिए, साथ 2 को तीज के साथ चतुर्थी है, जो कि व्रत के लिए श्रेष्ठ है।
मां पार्वती ने भगवान शिवजी को वर रूप में प्राप्त करने के लिए घोर वन में तप किया व बालू के शिवलिंग बनाकर उनका पूजन किया जिससे प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें वर दिया। बाद में राजा हिमालय (पर्वत) ने भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह कराया। माता ने जब यह व्रत किया था, तब भाद्रपद की तीज तिथि थी व हस्त नक्षत्र था। उन्हें स्वयं शिवजी प्राप्त हुए। आप भी हरतालिका का व्रत करें व राशि अनुसार पूजन करें, अवश्य इच्छित वर की प्राप्ति होगी और विवाहित महिला को पति का पूर्ण सुख व शांति मिलेगी।
हरतालिका पर शिव आराधना
मेष : 'ॐ शिवाय नम:' का जप करें व सेबफल चढ़ाएं।
वृषभ : 'ॐ हवि नम:' का जप करें व दूध की मिठाई चढ़ाएं।
मिथुन : 'ॐ अनघ नम:' का जप करें व शहद चढ़ाएं।
कर्क : 'ॐ तारक नम:' का जप करें व मिश्री चढ़ाएं।
सिंह : 'ॐ कपाली नम:' का जप करें व अनार चढ़ाएं।
कन्या : 'ॐ वामदेव नम:' का जप करें व घी चढ़ाएं।
तुला : 'ॐ श्रीकंठ नम:' का जप करें व दही चढ़ाएं।
वृश्चिक : 'ॐ अज नम:' का जप करें व मौसंबी चढ़ाएं।
धनु : 'ॐ शितिकंठ नम:' का जप करें व केला चढ़ाएं।
मकर : 'ॐ मृगपाणी नम:' का जप करें व नाशपाती चढ़ाएं।
कुम्भ : 'ॐ अव्यय नम:' का जप करें व नारियल चढ़ाएं।
मीन : 'ॐ महादेवाय नम:' का जप करें व चीकू चढ़ाएं।
