1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. angarak-yog-2026-mangal-yog-4-zodiac-luck-horoscope
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शुक्रवार, 6 मार्च 2026 (11:56 IST)

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

In the AI picture, Mars is depicted with Rahu and the planets and constellations in the background.
Angarak Yog 2026: अभी तक मकर राशि में गोचर कर रहे मंगल देव आगामी 23 फरवरी को कुंभ राशि में कदम रखेंगे, जहाँ मायावी राहु पहले से ही डेरा डाले हुए हैं। इन दोनों विस्फोटक ऊर्जाओं का मिलन 'अंगारक योग' को जन्म देगा जो अगले 45 दिनों तक देश और दुनिया सहित राशियों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगा। मेष, सिंह, वृश्‍चिक, मकर और कुंभ राशि वालों को रहना होगा संभलकर लेकिन 5 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए तो गोल्डल टाइम प्रारंभ होगा। यह किसी राजयोग से कम नहीं है।
 

1. वृषभ राशि (Taurus)

यह योग आपके दसवें भाव अर्थात कर्म के भाव में बनेगा। इस योग के चलते कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। यदि आप राजनीति, रियल एस्टेट या तकनीकी क्षेत्र में हैं, तो बड़ी सफलता मिल सकती है। करियर और परीक्षा में सफलता मिलेगी। हालांकि आपको वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहस करने से बचना होगा। यदि पंचम भाव में कोई ग्रह बैठा है तो उसका उपाय जरूर करें।
 

2. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए यह योग भाग्य स्थान में होगा। तीर्थ यात्रा से लाभ और कारोबार से संबंधित यात्राओं से धन लाभ के योग हैं। साहस में वृद्धि होगी जिससे आप कठिन निर्णय ले पाएंगे। यदि आपकी कुंडली में दूसरे और चतुर्थ भाव में कोई ग्रह बैठा है तो उसके उपाय करने से इस योग का और भी  ज्यादा लाभ मिलेगा। 
 

3. कर्क राशि (Cancer)

आपकी कुंडली के अष्टम भाव में यह योग बन रहा है। आपकी राशि चंद्र की राशि है। चंद्र मंगल आपसी मित्र हैं। यह अचानक से पैतृक संपत्ति में लाभ या आय में बढ़ोतरी कर सकता है। आपके व्यापारिक समझौते सफल होंगे। करियर, शिक्षा और नौकरी में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। हालांकि मानसिक तनाव भी रहेगा।
 

4. धनु राशि (Sagittarius)

आपकी कुंडली के तीसे भाव में यह योग पराक्रम को चार गुना बढ़ा देगा। आपके लिए अंगारक योग अच्‍छा माना जा रहा है। नई जगहों पर घूमने का प्लान बनेगा। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिलने की भी संभावना है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।