• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख

9 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

9 जुलाई 2014 का राशिफल
मेष- चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। जरूरी कागजात देखकर हस्ताक्षर करें। जरूरी कार्य टालें। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।

देखें वीडियो...





वृषभ- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी।
कल्याणकारी उपाय- काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी दें।


मिथुन- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। संपत्ति के कार्य होंगे। लाभदायक प्रस्ताव आएंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।


कर्क- भागदौड़ ज्यादा रहेगी। पराक्रम वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग को मार्गदर्शन अच्‍छा मिलेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- पीले वस्त्र साधु को दान करें।


सिंह- विवाद न करें। तनाव रहेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टाल दें। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- श्वे‍त वस्तुएं दान दें।


कन्या- शारीरिक-मानसिक कष्ट हो सकता है। लाभदायक सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। मेहनत ज्यादा होगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।


तुला- लंबा खर्च सामने आएगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं।


वृश्चिक- व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को रक्तपुष्प चढ़ाएं।


धनु- व्यय वृद्धि से चिंता तथा तनाव बढ़ेगा। कलह से बचें। जोखिम न उठाएं। वाहनादि सावधानी से प्रयोग करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।


मकर- रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा से लाभ होगा। लाभ के सौदे होंगे। बेरोजगार कोशिश करें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।


कुंभ- नई योजनाएं लागू होंगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य की रुचि लाभ बढ़ाएगी। कीमती वस्तु अनायास प्राप्त हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।


मीन- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें