• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 4 अक्टूबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

4 अक्टूबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

4 अक्टूबर 2012
मेष- विकास की उत्तम संभावनाएं हैं। प्रयास पूर्णत: सफल होंगे। संबंधों में सामंजस्य बनेगा। भागीदारों से समझौता करके चलने से सफलता एवं सम्मान मिलेगा। निवेश लाभदायी रहेगा। बुरी आदतों का त्याग करें। पारिवारिक जीवन सुखद। अनायास कार्यों से बचना चाहिए। लापरवाही पर नुकसान होगा। पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आएगी। यश, मान व सम्मान मिलेगा। व्यापारिक गतिविधि के संचालन में रुकावट रहेगी। क्रय विक्रय के लिए दिन उत्तम है। समय बेहतर परिणाम देने वाला है।

वृषभ- मित्रता उपयोगी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। अनुकूलताएं प्राप्त होंगी। सुख-स‍ुविधा मिलेगी। नित्य पूजन बाधित होगा। स्वस्थ रहने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहनों की गति नियंत्रित रखें। दिन बहुत अच्छा ‍बीतेगा। जहां भी जाएंगे, वहां आपको सफलता की प्राप्ति होगी। विदेश अथवा बाहर से लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थियों को उल्लेखनीय उपलब्धि मिलेगी। राज्यपक्ष में आपका सम्मान बढ़ेगा। आवेश से काम न लें। अचानक नए खर्च सामने आ सकते हैं। जीवन में छोटी बातों पर विचार हो सकता है।

मिथुन- नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। अतिरिक्त धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। सृजनात्मक कार्यों में यश, सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्यभार पहले से घटेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा लाभदायी। यदि आप लंबी यात्रा का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। निजी काम बनेंगे। नौकरी में सफलता का संकेत है। गुरु तथा माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। धन आगमन से प्रसन्नता होगी। कलात्मक क्षेत्रों से जुड़े हुए काम आसानी से बन जाएंगे।

कर्क- समय शुभ और प्रगति के लिए नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा। नए कार्यक्षेत्र में तथा नवीन संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। कम परिश्रम से ही संतान को रोजगार में अच्‍छा लाभ होगा। आवास संबंधी मरम्मत पर व्यय करना पड़ेगा। दायित्वों की पूर्ति होगी। अधिकारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। नवीन कार्यों में सुधार होगा। सम्मान मिलेगा। आजीविका की समस्या हल होगी। सांस्कृतिक गतिविधि दैनिक दिनचर्या प्रभावित करेगी। जिनसे काम निकालना हो, उनसे अपने मन की बात कहें। वस्तु गुम होने का अनजाना भय रहेगा।

सिंह- दिन खर्चीला हो सकता है। उच्च अधिकारियों से संबंध बनाने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में बेहतर प्रबंधन से लाभ की मात्रा बढ़ेगी। घरेलू वातावरण उत्साहप्रद रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी तरह की ‍जोखिम न उठाएं। कार्यों की अधिकता रहेगी। मन में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाहन का सुख मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। सफलता अर्जित करेंगे। पितृ कार्य एवं देवदर्शन से बाधाएं दूर होंगी। दैनिक निरंतरता के चलते अरुचि की स्थिति बनेगी। स्वस्थ रहने से मन प्रसन्न रहेगा। पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना लाभकारी होगा। चोरों से सतर्क रहें।

कन्या- परिश्रम से अच्‍छा धनलाभ अर्जित करेंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। संतान की गतिविधियों पर ध्यान दें। व्यापार विस्तार कर सकते हैं। निजी कार्यों की योजना बनेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। संबंधों में मधुरता की अनुभूति होगी। लाभ मिलेगा। वाहन खरीदने से संबंधित निर्णय हित में रहेंगे। चंद्र-शुक्र का केंद्रबिंदु व्यावसायिक सफलता की ओर संकेत कर रहा है। आपका जो भी काम होगा, वह बन जाएगा। पा‍रिवारिक सुख-समृद्धि में बाधा आ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

तुला- हो सके तो आज महत्वपूर्ण कार्य न करें। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। मातृपक्ष से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। मन में उत्साह रहेगा। दायित्वों की पूर्ति होगी। संतोष रहेगा। ‍परिस्थितियां अनुकूल हैं। साहस एवं पराक्रम से दुविधाएं दूर होंगी। लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अतिविश्वास से नुकसान होगा। सामाजिक स्तर पर व्यर्थ बहस से बचें। व्यावसायिक परेशानियां अनियंत्रित रहेंगी। ऋण लेने की जरूरत पड़ सकती है। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने की आवश्यकता नहीं है। अपने स्वास्थ्‍य, आर्थिक स्थिति और परिस्थिति को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए।

अगले पन्ने पर पढि़ए अन्य राशियां



वृश्चिक- आय में वृद्धि से संचित पूंजी में इजाफा होगा। व्यापारिक संबंध अधिक होने से व्यापार बढ़ेगा। आलस्य, प्रमाद से बचें। दांपत्य सुख मिलेगा। आर्थिक कार्यों में समस्याओं का समाधान होगा। सुखद समाचार मिलेगा। जहां तक बने जोखिम कार्यों को टालना हितकर रहेगा। उल्लेखनीय सफलता अर्जित करेंगे। सुख होगा। युवाओं के काम में परिवर्तन संभावित है। पेट संबंधित विकार ‍दिनभर वि‍‍चलित रखेंगे। पारिवारिक रूप से समय में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। धन की कमी नहीं होगी। व्यय पर नियंत्रण रखें।

धनु- सफलता तथा सम्मान प्राप्ति के योग हैं। राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमी दूर होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कामकाज में प्रसन्नता रहेगी। दूर गए मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। आत्मीयता बढ़ेगी। लाभ के मार्ग खुलेंगे। निजी काम बनेगा। उत्कर्ष का काल है। प्रयास करें। असंयमित जीवन से परेशानी बढ़ेगी। मन में अनिश्चितता बनी रहेगी। समय का भरपूर उपयोग करना चाहिए। कोर्ट के मामले में आपका पक्ष मजबूत होगा। संपत्ति संबंधी कार्यों में इच्छित लाभ मिलेगा।

मकर- आकस्मिक लाभ का योग है। नए लोगों से संबंध में स्थापित होंगे। मित्रता उपयोगी रहेगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश व उत्साह मिलेगा। व्यापार का विस्तार करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। आर्थिक मामलों में दृढ़ता से काम लेकर स्थिति सुदृढ़ बनाएं। मानसिक उलझन दूर भगाइए। वर्तमान में रहिए। हरि संकीर्तन और देवदर्शन करिए। दोपहर बाद माता-पिता के स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता में कमी आएगी। कानूनी विवादों के आगे बढ़ने से मायूसी रहेगी। सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। थोड़ी-सी गलती आपकी बनी-बनाई योजनाओं पर पानी फेर सकती है।

कुंभ- गोपनीयता बनाना हित में रहेगा। विदेश में रोजगार ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दूसरों का विश्वास बढ़ा होने तथा विरोधी के न होने से कार्य आसानी से संपन्न होंगे। जवाबदारी का काम बनेगा। संदेश मिलेगा। स्वास्थ्‍य अच्‍छा बना रहेगा। धैर्य व संयम बनाए रखें। मन लगाकर अध्ययन करें। मन में सद्‍भाव रखें। भ्रमण होगा। कार्यक्षेत्र में विवादित विषय से दूरी बनाकर रखें। भविष्य के लिए लाभदायक योजनाओं में निवेश की स्थिति बन रही है। मानसिक तनाव से कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा। चोरों से सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

मीन- आज की सबसे अच्छी राशि आपकी ही है। कोई नुकसान नहीं होगा। अच्छी योजना से अच्छा लाभ मिलेगा। कला के क्षेत्र में नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। बच्चों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा हो सकती है। सम्मान मिलेगा। सात्विक जीवनचर्या होगी। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दोपहर के बाद आप कार्यक्षेत्र में धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। सामाजिक आलोचना से मानसिक कष्ट होंगे। संतान को उसके क्षेत्र में असफलता की आशंका रहेगी। स्वत: के संबंध में चिंता रह सकती है। कामकाज अपूर्ण होंगे। नजदीकी लोगों पर भरोसा न करें। वैचारिक मतभेदों में न पड़ें।