शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 15 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

15 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

15 April, 2013 | 15 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- समय आशा-विश्वास से भरा-पूरा होगा। दिमागी सुकून और सुरक्षा का अहसास होगा। आप खुद को सुरक्षित और सहज पाएंगे। मित्रों से विवाद हो सकता है। सिरके का सेवन करें।

वृषभ- अचानक कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन, अग्नि या पानी से खतरा है, सावधानी बरतें। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप घर के लिए सुख-सुविधा जुटाएंगे। दही का सेवन करें।

मिथुन- नया वाहन व नया घर खरीदने के योग बनेंगे। धन की प्राप्ति होगी। आप रचनात्मक और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। ज्यादा गुस्सा नुकसानदेह हो सकता है। तिल का सेवन करें।

कर्क- मान-सम्मान व यश की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर आप इस वक्त पूरा-पूरा मजा लेंगे। हर ओर उत्साह और उमंग होगा। मीडिया के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। उड़द का सेवन करें।

सिंह- आपको दुख और निराशा का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच धन संबंधी मामलों में आपकी स्थिति ‍डांवाडोल बनी रहेगी। कार्य में चुनौतियां होंगी जिसके लिए लक्ष्य‍ निश्चित होंगे। बादाम का सेवन करें।

कन्या- अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कार्य व व्यवसाय में धन प्राप्ति के योग बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर मित्रों के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं। चावल का सेवन करें।
तुला- आप अपने अधिकारों व निजी संपत्ति की हिफाजत नहीं कर पाएंगे। तालमेल न बिठा पाने के कारण लोग आपसे किनारा कर सकते हैं। बेवजह परेशानी में पड़ सकते हैं। पैसा आते-आते रुक जाएगा। अखरोट का सेवन करें।

वृश्चिक- चिंता दूर करने के लिहाज से आप पार्टी, मनोरंजन तथा रोमांस का सहारा ले सकते हैं। आपके प्रियजन व विरोधी दोनों ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कहीं भाई-बंधुओं से विवाद की स्थिति बन सकती है। मूंगफली का सेवन करें।
धनु- आपकी मेहनत, उत्साह व जोश सभी ठंडा पड़ जाएगा। घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई ‍अप्रिय घटना घटित हो सकती है। दो नंबर के गलत कार्यों में दिमाग जाएगा। आलू का सेवन करें।

मकर- आपको पारिवा‍रिक सुख-शांति प्राप्त होगी। आपके लिए समय एकदम अनुकूल है। घर-परिवार में भी वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शत्रुओं का नाश होगा। गन्ने का सेवन करें।
कुंभ- आपको कोई महत्वपूर्ण पदभार व पदोन्नति आदि के अवसर प्राप्त होंगे। मानसिक शांति की ‍प्राप्ति होगी। आराम व भौतिकता की चीजों पर खर्च करेंगे। शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान बने रहेंगे। बैंगन का सेवन करें।

मीन- आप पूरी ऊर्जा व साहस के साथ अपने सभी कार्यों को निपटाएंगे। घर में किसी के विवाह के योग बनेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होने से परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कलौंजी का सेवन करें।