मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. केले के पेड़ के 14 चमत्कारिक फायदे, अमीर बना देते हैं ये वृक्ष
Written By अनिरुद्ध जोशी
Last Updated : बुधवार, 20 जनवरी 2021 (17:21 IST)

केले के पेड़ के 14 चमत्कारिक फायदे, अमीर बना देते हैं ये वृक्ष

Banana Tree Benefits | केले के पेड़ के 14 चमत्कारिक फायदे, अमीर बना देते हैं ये वृक्ष
केले का पेड़ काफी पवित्र माना जाता है और कई धार्मिक कार्यों में इसका प्रयोग किया जाता है। दक्षिण भारत में केले बहुतायत में उत्पन्न होते हैं। आओ जानते हैं कि इस पेड़ के क्या है 14 चमत्कारिक फायदे।
 
1. सेहत के लिए फायदेमंद : केले के पेड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि केले में मुख्यतः विटामिन-ए, विटामिन-सी,थायमिन, राइबो-फ्लेविन, नियासिन तथा अन्य खनिज तत्व होते हैं। इसमें जल का अंश 64.3 प्रतिशत, प्रोटीन 1.3 प्रतिशत, कार्बोहाईड्रेट 24.7 प्रतिशत तथा चिकनाई 8.3 प्रतिशत है।
 
2. कई रोग में लाभदायक : केला हर मौसम में सरलता से उपलब्ध होने वाला अत्यंत पौष्टिक एवं स्वादिष्ट फल है। केला रोचक, मधुर, शक्तिशाली, वीर्य व मांस बढ़ाने वाला, नेत्रदोष में हितकारी है। पके केले के नियमित सेवन से शरीर पुष्ट होता है। यह कफ, रक्तपित, वात और प्रदर के उपद्रवों को नष्ट करता है।
 
3. धन समृद्धि बढ़ाने वाला : धन व समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इसकी नियमित पूजा करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती है। माना जाता है कि समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा अच्छी होती है।
 
4. समस्त वास्तु दोष दूर : घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। बृहस्पति ग्रह का कारक होने के कारण इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है। घर के मुख्य द्वार और पिछले हिस्से पर केले के पौधे को न लगाएं। केले के पौधे के आसपास साफ-सफाई रखें। केले के तने में लाल धागा बांधकर रखें।
 
6. भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं : भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का नियमित भोग लगाने से वे अति प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा करते हैं। 
 
7. बुध और केतु ग्रह का कारक : केले के पौधा बुध और केतु ग्रह का कारक है। इसके घर के आसपास होने से इन ग्रहों के दोष दूर होते हैं परंतु इसे अपनी कुंडली की जांच करने के बाद ही लगाएं। 
 
9. पत्तों का महत्व : केले के पत्तों में प्रसाद बांटा जाता है और इसी पर भोजन भी खाया जाता है। ऐसा करने से इसके विशेष पोषक तत्व हमारे शरीर में जाकर हमें शांति प्रदान करते हैं।
 
10. धनवान बनने की कामना करें : केल के पौधे की जड़ में प्रतिदिन जल अर्पित करें। बृहस्पतिवार के दिन विशेष रूप से उसकी पूजा अर्चना करके थोड़ा सा कच्चा दूध भी चढ़ाएं और वहीं पर बैठकर विष्णु-लक्ष्मी से धनवान बनने की कामना करें। कहते हैं कि केले में साक्षात विष्णु और लक्ष्मी का वास होता है।
 
11. संतान कष्ट मिटता : घर में संतान हमेशा सुखी और संकटों से दूर रहती हैं।
 
12. बृहस्पति ग्रह के मिलते शुभ फल : केले का पौधा घर में लगाने से बृहस्पति ग्रह का शुभ फल मिलने लगता है।
 
13. वैवाहिक जीवन होता सरल : इसके घर में होने से वैवाहिक जीवन की कठिनाइयां दूर होती है। अविवाहित कन्याओं का शीघ्र विवाह हो जाता है।
 
14. शिक्षा में मिलती सफलता : उच्च शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति में यह पौधा सहायक सिद्ध होता है, क्योंकि इसमें से लगातार शांतिमय और सकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है।