1 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- आप अपनी समस्याओं को इस समय में सुलझा सकेंगे, ऐसे आसार हैं। यहां पर आपको सतत कार्यशील रहना होगा, तभी आप इस समय का फायदा उठा सकेंगे। विशेष- अनार का सेवन करें।
वृषभ- पारिवारिक जीवन में कोई मांगलिक प्रसंग होने की संभावना है। व्यापार में लाभ-वृद्धि के भी अवसर हैं। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क आपको लाभ दिला सकते हैं। विशेष- सेबफल का सेवन करें।