• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
Written By ND

पॉल बाबा : कितने सच, कितने झूठ

एक नजर ऑक्टोपस ज्योतिष पर

पॉल बाबा
ND

ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है। अमूमन इसकी 300 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। आठ पैरों वाला यह जीव बेहद इंटेलिजेंट होता है। दिशा बदलने के लिए इसे मुड़ने की जरूरत नहीं होती। यह अपने दोनों दिशाओं में उतनी ही तेजी से चल सकता है। बिना हड्डियों वाले इस जीव की सभी प्रजातियाँ खतरनाक नहीं होती। ब्लू कलर वाले ऑक्टोपस खतरनाक माने जाते हैं। आसपास के वातावरण के अनुसार अपना कलर बदल लेना इसकी खासियत है।

इंसान पत्थर को भी भगवान मानकर कभी-कभी उसकी पूजा करता है। उसके साथ उसकी श्रद्धा जुड़ी होती है। यही हाल ऑक्टोपस का है। उसके पास दिमाग नहीं होता उसकी भविष्यवाणियाँ महज एक संयोग है। जब हमारे फेवर की चीज सुनने में आती है, तो अच्छा लगता ही है। यही बात फीफा में भी ऑक्टोपस के साथ हुई। संयोग से उसकी भविष्यवाणी सच हो गई, इसलिए उसका महत्व बढ़ता गया। पर वह सिर्फ एक जीव ही है। हमने इस विषय पर प्रबुद्ध वर्ग से चर्चा की।

अनुभूति बादशा : मुझे ऑक्टोपस के बारे में सिर्फ इतना पता है कि यह एक समुद्री जीव है। यह भविष्यवाणी कैसे कर सकता है। इसकी भविष्यवाणी सच कैसे हो जाती हैं, यह शोध का विषय हो सकता है।

ND
हेमंत सुहाने : मानव मन की फितरत भविष्य को जानने की होती है, क्योंकि वो छुपा होता है। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती। फुटबॉल विश्व का सबसे प्रसिद्ध खेल है। इसके बारे में उत्सुकता तो रहती है। लोगों का पॉल ऑक्टोपस से भविष्यवाणी कराना महज वहाँ का रिवाज हो सकता है और उसकी भविष्यवाणियाँ सच होना एक संयोग। ऑक्टोपस का न तो दिमाग बहुत तेज होता है न उसे फुटबॉल खेलना आता है।

अर्चना सोनी : ऑक्टोपस कोई ज्योतिषी नहीं है जो खेल की भविष्यवाणी कर सके। हो सकता है वहाँ ऑक्टोपस को मानते हों, इसलिए उससे भविष्यवाणियाँ कराई गई। भविष्यवाणियाँ सच होना तुक्का है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

अभी तक अंक और ग्रह-नक्षत्रों से ही भविष्य का अनुमान लगाया जाता रहा है। लेकिन फीफा वर्ल्ड कप-2010 ने अनोखा इतिहास रच दिया है। इसमें शामिल हुए 32 देशों की जीत-हार की भविष्यवाणी हुई और यह कोई पंडित या ज्योतिषी नहीं, बल्कि एक ऑक्टोपस ने की। मजे की बात है कि भविष्यवाणियाँ सही साबित भी हुई हैं। इसी के साथ एक बहस अब तक जारी है।

कोई कह रहा है कि एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान है। इसे ऑक्टोपस जैसा जीव नहीं कर सकता। सच हो रही भविष्यवाणी महज संयोग है। दूसरी ओर कई मान रहे हैं कि ऑक्टोपस बेहद इंटेलिजेंट होते हैं। उसका आकलन सही है। बहरहाल, अभी मामला ठंडा है लेकिन यह जिज्ञासा अब भी सबमें कायम है कि आखिर ऑक्टोपस भविष्यवाणी के पीछे लॉजिक क्या है?

कैसे बताता है पॉल भविष्य :
पॉल को एक बड़े जार में रखा जाता है। उस जार में छोटे-छोटे जार होते हैं। इनमें देशों के फ्लैग रखे होते हैं। इसके साथ ही सभी फ्लैग के पास खाने की अलग-अलग वस्तुएँ होती हैं। वह पसंदीदा खाना चुनने के लिए फ्लैग के पास जाकर बैठ जाता। इसके बाद घोषणा की जाती थी कि वह देश विजेता होगा।

फिलहाल, जब तक पॉल बाबा आराम फरमा रहे हैं यह शोध जारी रहना चाहिए कि ऐसा होता कैसे है और ऐसा हुआ कैसे?