मंगलवार, 8 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. जुल्फों में छुपे हैं आपकी किस्मत के तारे
Written By WD

जुल्फों में छुपे हैं आपकी किस्मत के तारे

नर्म जुल्फे सौभाग्य का प्रतीक

बालों से जानिए आपकी किस्मत
FILE

नर्म केश- नारी-पुरुष के नर्म केश सौभाग्य का प्रतीक हैं। नर्म केशधारी धनी तथा सुखमय जीवन-यापन करता है।

रुखे केश- दुर्भाग्य तथा निर्धनता का प्रतीक हैं। ऐसे व्यक्ति जीवनपर्यंत संघर्षमय व्यतीत करते हैं तथा अभावों से घिरे रहते हैं।

सारे शरीर पर बाल- ऐसा मनुष्य शौर्य तथा वीरतायुक्त होता है। उसमें कामुकता तथा भोगवृ‍त्ति अधिक होती है। लौकिक सफलता को अधिक महत्व देता है। अध्यात्म से दूर का नाता होता है।

सीने पर बाल- जिस व्यक्ति के सीने पर बाल होते हैं वह भाग्यशाली, धनवान, बात का धनी, परोपकारी तथा कोमल हृदय होता है। संतुलित काम वासना वाला होता है।

FILE
बालरहित सीना- जिस व्यक्ति की छाती पर बालों का अभाव होता है वह विश्वास का पात्र नहीं होता। दिया वचन तोड़ देता है; अत: स्त्री जाति में प्रिय नहीं होता। छोटी आयु में ही नपुंसकता की ओर कदम रख देता है।

पेट-छाती पर तीन सलवटें- ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली, उत्साही, कीर्तिवान तथा ऐश्वर्यशाली होते हैं।

ऐसे व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा तथा परिवार में सम्मान पाते हैं। राज्य लाभ सुगमता से प्राप्त होता है।