• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. जानिए रितेश-जेनेलिया के रोमांस के सितारे
Written By WD

जानिए रितेश-जेनेलिया के रोमांस के सितारे

रितेश-जेन‍ेलिया : कैसा होगा वैवाहिक जीवन

रितेश जेनेलिया का विवाह
- सुरेंद्र बिल्लौरे
Girish Srivastava
WD

रितेश देशमुख का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ है एवं जेनेलिया डिसूजा का जन्म ज्येष्ठा नक्षत्र में हुआ है। रितेश की जन्म राशि मिथुन एवं जेनेलिया की जन्म राशि वृश्चिक है, यह आपस में षडाष्टक योग बनाती है। जिसके परिणाम में मृत्यु या बैर होता है अर्थात् दोनों में से एक को मृत्यु के समान कष्ट है अथवा दोनों का विच्छेद होगा।

जेनेलिया की लग्न कुंडली में मंगल है, जबकि रितेश चंद्रकुडली की दृष्टि से आंशिक मांगलिक है। यह मंगल नहीं कहलाता है। रितेश का चंद्र साधारण सफलता देता है, परंतु जेनेलिया का चंद्र लोकविख्यात बनाता है। रितेश का सूर्य अच्छा भविष्य देता है वहीं जेनेलिया का सूर्य उसको उग्र स्वभाव का बनाता है।

रितेश का मंगल विख्यात करता है एवं जेनेलिया का मंगल आर्थिक सम्पन्न करेगा। परंतु गृहस्थ जीवन में दोनों के विचारों का तालमेल कम बैठने के योग बनते हैं। बुध के कारण रितेश-जेनेलिया दोनों कमजोर पड़ सकते है। जेनेलिया को विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

दोनों का गुरु उन्हें धनी बनाता है। संतान योग नाड़ी दोष के कारण कम है, परंतु गुरु यह योग निर्मित कर रहा है। रितेश का शुक्र इस रिश्ते में सामान्य एवं क्षमाशील बनाता है, परंतु जेनेलिया का शुक्र उन्हें घमंडी बना सकता है। शनि भी गृहस्थ जीवन में सफलता कम देता है।

सारे ग्रहों की स्थिति एवं दृष्टि का विश्लेषण किया जाए, तो यह विवाह सफल होना असंभव है। दोनों को तालमेल के लिए बहुत समझौते करना पड़ेगे। दोनों को मंगल दोष के लिए नाशिक या उज्जैन में मंगल-भात पूजन अवश्य करना चाहिए एवं नवग्रह शांति का पूजन-जप करना चाहिए। रितेश एवं जेनेलिया के ‍चलित नाम से अच्छे (25) गुण मिलते हैं। इसके आधार पर विवाह सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

अत: रितेश देशमुख एवं जेनेलिया का प्रेम-विवाह भविष्य की सफलताओं में विघ्न उत्पन्न करेगा। दोनों के ग्रह मैत्रीपूर्ण हैं, लेकिन अन्य योग नहीं मिलते और गण-दोष भी है।