Sat, 4 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Meen Rashi

मीन राशिफल : मिलाजुला है नया साल

Horoscope 2017
इस वर्ष अपनी क्षमता से बढ़कर कोई भी निर्णय न लें। लंबी यात्राएं सोच विचार कर करें। अपरिचित पर विश्वास न करें। साल के मध्य से आपको आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। अपने विरोधी पक्ष पर आप हावी रहेंगे। ज़्यादा मानसिक श्रम करने से बचें। अपनी प्रगति का रहस्य सहयोगी वर्ग को न बताएं।

महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। कोई पुरस्कार मिल सकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण बहुत कारगर सिद्ध होगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। कोई नई तकनीक या विधा सीखने की कोशिश भी कर सकते हैं। साल के अंत में आपको अच्छी नौकरी मिलने की संभावनाएं हैं।
 
दाम्पत्य जीवन के लिए समय निकालें व जीवनसाथी के साथ कहीं सैर पर जाएं। इससे आपके रिश्तों में मज़बूती आएगी। किसी के विषय में राय बनाने में जल्दबाज़ी न करें, इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। सेहत के मामले में सतर्क रहें।  
 
 
    शुभ अंक : 3, 7, 12, 16, 21, 25, 30, 34, 43 और 52 शुभ अंक हैं।
    शुभ रंग :  पीला, सफेद और लाल रंग शुभ है।
    शुभ दिशा : साल 2017 में आपके लिए उत्तर दिशा शुभ है।
    
यह भी पढ़ें