Sat, 4 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Makar Rashi

मकर राशिफल : यह साल सफल साबित हो सकता है

Horoscope 2017
आर्थिक स्तर पर यह साल सामान्य रहेगा। फिजूलखर्ची पर काबू रखना चाहिए। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। व्यापारी वर्ग के लिए यह एक सफल साल साबित हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने या लॉटरी आदि से अचानक धन लाभ के योग बने हुए हैं। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है।

नौकरीपेशा लोगों को अवसर मिलेंगे। कार्य-स्थल पर पूरा सम्मान मिलने के आसार हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कुछ समय इंतज़ार करना चाहिए। व्यवधान अवश्य ही कम होंगे। भाग्य साथ देगा। विदेश गमन की संभावनाएं हैं। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
 
धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन के योग हैं। नए प्रेम-प्रसंगों के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी के सामने अपने दिल की बात को रखने की कोशिश जरूर करें, लेकिन दबाव न डालें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तो बेहतर होगा। सेहत इस वर्ष कुछ गड़बड़ रह सकती है। 
 
   
    शुभ अंक : 4, 8,13, 17, 19, 22 और 26 शुभ अंक हैं।
    शुभ रंग :  नीला, हरा, बैंगनी और काला रंग शुभ है।
    शुभ दिशा : साल 2017 में आपके लिए दक्षिण दिशा शुभ है।

यह भी पढ़ें 


 
ये भी पढ़ें
कुंभ राशिफल : नया साल शुभ और उत्तम है