रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

सपने सुहाने लड़कपन के में आज (7 दिसम्बर)

सपने सुहाने लड़कपन के
PR


सात दिसम्बर को प्रसारित होने वाले ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ की कहानी कुछ इस प्रकार है। छत पर गुंजन और मयंक बैठे हुए हैं। मयंक उससे कहता है कि वह चाहता है कि इंटरव्यू के लिए वह उसके साथ चले क्योंकि वह उसके लिए भाग्यशाली है।

रोका को लेकर घर में खुशी का माहौल है। छाया और साहिल इसे जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच गुंजन को विश करने के लिए विवान फोन लगाता है, लेकिन रचना उठा लेती है। विवान कहता है कि वह लाल रंग की ड्रेस पहने क्योंकि इसमें वह खूबसूरत नजर आती है।

इधर सीमा और संगीता भी अपने प्लान के मुताबिक काम करना शुरू कर देती है। गलतफहमियां पैदा होती हैं। ये गलतफहमियां रिश्तों को किस दिशा में ले जाती है, जानने के लिए देखते रहिए सोमवार से शुक्रवार, रोजाना साढ़े सात बजे ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ जी टीवी पर।