टीवी टाइम (14 अप्रैल 2010)
उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच बुधवार को तल्खी उस समय और बढ़ गई जब प्रशासन ने यहाँ सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस के कार्यक्रम और बाबा साहेब आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण की इजाजत नहीं दी।
डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में यहाँ दो अलग-अलग मैदानों पर बसपा और कांग्रेस के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बसपा जिस मैदान में सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक कार्यक्रम आयोजित कर रही है वहाँ बाबा साहेब की प्रतिमा है, लेकिन कांग्रेस द्वारा 10 बजे से दो बजे के बीच एक अन्य मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
बाबा साहेब की जयंती के मौके पर कांग्रेस ने उसी मैदान में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण की इजाजत माँगी थी, जहाँ आज बसपा का कार्यक्रम है, लिहाजा प्रशासन ने कांग्रेस को इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया और कहा कि बसपा के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस को माल्यार्पण की इजाजत दी जा सकती है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रमोद तिवारी का आरोप है कि इस कार्यक्रम के संयोजक एवं फैजाबाद के सांसद निर्मल खत्री द्वारा अनुमति माँगे जाने के बावजूद प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।
वहीं अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी कुंवर विक्रमसिंह ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से मना नहीं किया लेकिन सुरक्षा कारणों से जब तक बसपा का कार्यक्रम चलेगा, तब तक दूसरे कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती। (भाषा)