• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

1998 में हुई थी टीम स्पर्द्धाओं की शुरुआत

राष्ट्रमंडल खेल
राष्ट्रमंडल खेलों में टीम स्पद्धाओं की शुरुआत वर्ष 1998 में मलेशिया के कुआलालंपुर में हुए इन खेलों के 16वें संस्करण में हुई थी। एशिया की जमीन पर पहली बार आयोजित हुए इन खेलों में क्रिकेट, हॉकी, नेटबॉल और रग्बी सेवंस जैसी टीम स्पर्द्धाओं को शामिल किया गया था।

इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में केवल व्यक्तिगत खेलों को ही शामिल किया जाता था, लेकिन कुआलालंपुर राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार क्रिकेट 50 ओवर मैच, हॉकी, पुरुष एवं महिला, नेटबॉल (महिला) और रग्बी सेवंस (पुरुष) को जगह दी गई।

मैनचेस्टर में 2002 में हुए 17वें राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल नहीं किया गया जबकि हॉकी, नेटबॉल और रग्बी सेवंस को एक बार फिर जगह मिली। मेलबोर्न में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में इन तीन टीम स्पर्द्धाओं के साथ-साथ बास्केबॉल को भी शामिल किया गया था।

दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले 19वें दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी. नेटबॉल और रग्बी सेवंस को शामिल किया गया है लेकिन बास्केटबॉल को जगह नहीं मिली है। (वार्ता)