• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: सेंट सिमन्स आइलैंड , शनिवार, 15 अक्टूबर 2011 (15:51 IST)

अटवाल मैकग्लैड्रे क्लासिक में कट से चूके

भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल
भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल यहां दूसरे दौर में दो ओवर 72 के निराशाजनक स्कोर के साथ मैकग्लैड्रे क्लासिक में कट से चूक गए।

दो दौर के बाद अटवाल का कुल स्कोर तीन ओवर रहा जो कट से चार शॉट अधिक था। कट एक अंडर पर तय किया गया था।

बिली होर्शेल (64) कुल 128 के स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। दूसरे दौर में तीन अंडर 67 का स्कोर बनाने वाले वेब सिम्पसन उनसे दो शाट पीछे हैं। (भाषा)