• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. समाचार
Written By ND
Last Modified: रविवार, 9 सितम्बर 2007 (17:35 IST)

न्यूयॉर्क गोल्ड के भाव उच्च स्तर पर बंद

न्यूयॉर्क गोल्ड
न्यूयॉर्क गोल्ड के भाव 7 महीने तक 640 से 690 डॉलर के दायरे में घूमने के बाद वर्ष के उच्च स्तर पर बंद हुए हैं। सब प्राइम समस्या उभरने के बाद वैश्विक वित्तीय बाजारों में मचे कोहराम को देखते हुए सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदी का महत्व बढ़ गया है।

तकनीकी रूप से गोल्ड लंबी अवधि की तेजी में चल रहा है। मई-2006 में 720 डॉलर के हाई पर पहुँचने के बाद इसमें तकनीकी गिरावट एवं कंसोलिडेशन की प्रक्रिया चल रही थी। निर्णायक तेजी के जोन में पहुँचने के लिए 720 डॉलर का प्रतिरोध तोड़कर बढ़ना जरूरी है।