• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

कंप्यूटर सेंटर में बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

कंप्यूटर सेंटर में बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार -
FILE
ग्रेटर नोयडा। एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में 17 साल की किशोरी को वहीं पर काम करने वाले एक युवक ने बंदूक दिखा कर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जाकिर उसी सेंटर में काम करता था जहां किशोरी ने प्रशिक्षण के लिए प्रवेश लिया था। आठ जून को उसने किशोरी से बलात्कार कर उसे धमकी दी कि किसी को भी बताने पर वह उसे जान से मार डालेगा।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को कथित तौर पर रूकने के लिए कहा और अन्य छात्रों के जाने के बाद उससे बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के दो दिन बाद लड़की ने सेंटर जाना बंद कर दिया क्योंकि आरोपी ने उसे फिर धमकी दी थी। पीड़ित अवसादग्रस्त हो गई और शुक्रवार रात उसने अपने अभिभावकों को घटना के बारे में बताया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिसरख पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा)