शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा
  6. कबीर बेदी को इटली का ‘कैवेलियर’ सम्मान
Written By भाषा

कबीर बेदी को इटली का ‘कैवेलियर’ सम्मान

Kabir Bedi | कबीर बेदी को इटली का ‘कैवेलियर’ सम्मान
IFM
हिंदी सिनेमा के चर्चित अदाकार कबीर बेदी को इटली के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कैवेलियर’ (शूरवीर) से नवाजा जाएगा।

बेदी के प्रवक्ता ने बताया कि बेदी को यह पुरस्कार दिसंबर महीने की शुरूआत में दिया जाएगा। इटली के राजदूत गियाम्पाओलो कटिलो मुंबई में एक विशेष समारोह में बेदी को इस पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

गौरतलब है कि बेदी बहुत लंबे समय से इटली से जुड़े रहे हैं। 1974 में ‘संदोकान’ नामक एक टेलीविजन श्रृंखला में काम करके उन्होंने इटली और कई यूरोपीय देशों के घर-घर में प्रसिद्धि पाई थी। इसके बाद उन्होंने इटली के कई धारावाहिकों और फिल्मों में भी काम किया। (भाषा)