• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
  6. मस्कट के भारतीय स्कूलों में फर्जी मतदान
Written By भाषा

मस्कट के भारतीय स्कूलों में फर्जी मतदान

bogus voting | मस्कट के भारतीय स्कूलों में फर्जी मतदान
ND

ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय स्कूलों के निदेशक मंडल के चुनाव में फर्जी मतदान होने के आरोप लगे हैं। टाइम्स ऑफ ओमान की खबर के अनुसार चुनाव के अंतिम घंटे में मत डालने के लिए आए दो मतदाता उस समय अंचभित रह गए जब उन्हें यह पता चला कि उनका वोट डाल दिया गया है।

खबर में एक मतदाता के हवाले से कहा गया कि इससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने में चुनाव समिति की अक्षमता उजागर हुई है। बाद में चुनाव में फर्जी मतदान होने की बात सामने आने पर चुनाव समिति के अधिकारियों ने दोनों मतदाताओं को वोट डालने दिया।

यह मतदान भारतीय स्कूलों के 15 सदस्यीय निदेशक मंडल की पाँच सीटों के लिए हुए थे। बाकी दस सीटों पर उम्मीदवारों को मनोनीत किया जाता है। यह बोर्ड ओमान में 17 भारतीय स्कूलों का संचालन करता है। (भाषा)