• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता

करार पर स्थिति स्पष्ट करें-आडवाणी

करार पर स्थिति स्पष्ट करें-आडवाणी -
लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने परमाणु समझौते पर उत्पन्न विरोधाभास स्थिति के बारे में कांग्रेस एवं वाम दलों से स्थिति स्पष्ट करने की माँग की है।

आडवाणी ने शनिवार को यहाँ महिला सशक्तिकरण दिवस पर महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद कहा कि परमाणु समझौते पर बहुत ही विरोधाभास की स्थिति है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में अस्थिरता एवं अनिश्चित की स्थिति देश के हित में नहीं है। इसलिए दोनों ही पार्टियों को इस बारे में देश के समक्ष अपनी स्थिति स्पष्ट कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में जो हालात हैं, उससे लोकसभा चुनावों के 2008 में ही होने की संभावनाएँ काफी बढ़ गई है। अगर ऐसी स्थिति बनती है, तो जिन राज्यों में इस वर्ष चुनाव होने हैं वहाँ भी साथ में ही चुनाव करवाए जाने चाहिए।

आडवाणी ने देश में बदलाव का माहौल होने का दावा करते हुए कहा कि इस बार के संसदीय चुनावों में मनमोहन सरकार के कामकाज की तुलना निश्चित रूप से एनडीए सरकार के कामकाज से होगी।