• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. अखिलेश यादव की राहुल गांधी पर टिप्पणी (वीडियो)
Written By WD

अखिलेश यादव की राहुल गांधी पर टिप्पणी (वीडियो)

Akhilesh Yadav on Rahul Gandhi | अखिलेश यादव की राहुल गांधी पर टिप्पणी (वीडियो)
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की अभूतपूर्व सफलता का बहुत कुछ श्रेय पार्टी के युवा नेता और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिया जा रहा है। जानकार मान रहे हैं कि अखिलेश का शांत स्वभाव लोगों को खूब भाया। चुनावी सभाओं के दौरान यह देखा गया कि विरोधियों पर बयान देते समय कभी उन्होंने आपा नहीं खोया।

जब राहुल गांधी के एक चुनावी सभा के दौरान पर्चा फाड़ने पर अखिलेश से प्रतिक्रिया मांगी गई थी, तब उन्होंने इस पर बहुत ही हल्के अंदाज में टिप्पणी की और कहा कि हो सकता है कि राहुल गांधी गुस्से में मंच से कूद जाएं।

जानकार यह भी मानते हैं कि अखिलेश प्रभावी वक्ता के रूप में नहीं जाने जाते, लेकिन उन्हें खूब पता है कि कौन सी बात किस अंदाज में कहनी चाहिए।

देखिए चुनाव परिणामों से पहले अखिलेश यादव द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी।