दूसरे राज्यों में नहीं जाएँगी अनुबंधित बसें!
प्रदेश के विभिन्न डिपो से अन्य राज्यों में जाने वाली 209 अनुबंधित बसों का संचालन 1 अगस्त से ठप हो सकता है। इसकी वजह मप्र सड़क परिवहन निगम में बसों का निर्धारित प्रशासनिक शुल्क जमा नहीं हो पाना है।निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बस ऑपरेटर राशि जमा नहीं कर पाए हैं। प्रदेश के कई शहरों से 209 बसें राजस्थान, उप्र, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़ राज्यों में रोजाना जाती-आती हैं। यह बसें मप्र सड़क परिवहन निगम से अनुबंधित हैं। निगम को बंद करने की कवायद के चलते अधिकांश कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जा चुकी है।-नईदुनिया