• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

चुन्नी गोस्वामी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

चुन्नी गोस्वामी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड -
भारत को 1962 में अपनी कप्तानी में एशियाई खेलों में फुटबॉल का स्वर्ण पदक दिलाने वाले चुन्नी गोस्वामी को बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना है।

कैब के संयुक्त सचिव सुजान मुखर्जी ने बताया कि गोस्वामी को वर्ष 2011-12 के लिए कैब का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें बंगाल क्रिकेट में योगदान के लिए दिया जाएगा।

गोस्वामी के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 46 मैच खेले थे। 1592 रन बनाने के अलावा 47 विकेट लिए थे और 40 कैच लपके थे। इस पुरस्कार में गोस्वामी को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। कैब के 22 जुलाई को होने वाले पुरस्कार समारोह में अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

कैब ने आलराउंडर लक्ष्मीरतन शुक्ला और मध्यम तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को वर्ष 2011-12 के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी घोषित किया है। दोनों खिलाड़‍ियों ने बंगाल को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

जयजीत बासु को सर्वश्रेष्ठ अंडर 22 क्रिकेटर अनुस्तुप मजूमदार को वर्ष का जेंटलमैन क्रिकेटर और डिंडा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया है।

डिंडा ने पिछले सत्र में 69 विकेट लिए थे और पूर्व क्षेत्र को दलीप ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार अर्चना दास को मिलेगा। अंतरा जाना को अंडर 19 में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। (वार्ता)