1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. ज्ञान-विज्ञान

एक अरब साल पुराने जीवाणु का ‘सृजन’

जीवाणु
वैज्ञानिकों ने एक अरब साल पुराने जीवाणु एन्जाइम बनाने का दावा किया है। साथ ही इस दल ने इस जीव के एक अरब साल पहले से वर्तमान समय तक विकास बताने वाले एन्जाइम का निर्माण किया है।

जर्नल ऑफ मोलेक्यूलर बायोलॉजी एंड एवोल्यूशन के मुताबिक वैकाटो विश्वविद्यालय ने नए अभिकलन तकनीक के जरिए एक प्राचीन जीवाणु के आकार, रूप और संयोजन की सही भविष्यवाणी की है।

इसके बाद वैज्ञानिकों ने एक अरब साल पुराने बैसिलस जीवाणु एन्जाइम बनाकर आधुनिक जीवाणु के जरिये प्राचीन प्रोटीन का निर्माण किया। वैज्ञानिकों के दल के सदस्य जो हॉब्बस ने कहा कि हम लोगों ने एक अरब साल पुराने प्रोटीन एन्जाइम बनाने में सफलता प्राप्त की है जो कि प्रयोगशाला में भी काम करता है।

इसके साथ ही इस दल ने इस जीव के एक अरब साल पहले से वर्तमान समय तक विकास बताने वाले एन्जाइम का निर्माण किया है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें