विप्रो में फिर छंटनी
300 कर्मचारियों को एक दिन में निकाला
बेंगलुरु, भारत की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी विप्रो ने फिर से अपने कुछ कर्मचारियों की छंटनी की है। इस बार छंटनी कर आधार कर्मचारियों के प्रदर्शन में कमी रहा है।एक कर्मचारी ने बताया की 300 लोगों को एक दिन में निकाला गया। कर्मचारी ने बताया कि कई कर्मचारियों को तो निकाले जाने के बाद अपने दस्तावेजों को वापस लेने के लिए लंबे समय तक इंतजार भी करना पड़ा। कंपनी के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी गिरिश परांजपे ने बताया कि आर्थिक मंदी के कारण अब कर्मचारियों के काम और प्रदर्शन का आंकलन कंपनी के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। इसी अधार पर अभी और भी कर्मचारियों की सेवाएँ समाप्त की जा सकती हैं। दूसरी तरफ कंपनी ने अपने बीपीओ सेक्टर में करीब 1200 लोगों की भर्ती भी की है।