CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता
बुधवार देर रात जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन हिंसक हो गया। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई है। इसमें पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। छात्रों के आंदोलन पर अभिनेता सलमान खान देर रात एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया, ये देखकर दुख हुआ। छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था और इसे हिंसक रूप लेते देख उन्हें गहरा दुख हुआ। उन्होंने आंदोलन में घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पेपर लीक एक बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता भी उनका समर्थन कर रहे हैं।
It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better…
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 22, 2026
उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भविष्य और एक शिक्षित एवं मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पण, ईमानदारी और कड़ी मेहनत की भावना का परिचय दिया है। सलमान के मुताबिक, यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और छात्रों ने साहस एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखी है। सलमान खान ने कहा कि शिक्षा के प्रति समर्पित और प्रेरित यह पीढ़ी भविष्य में भारत का नाम रोशन करेगी।
उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है, इसलिए इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। इस आंदोलन का पूरा श्रेय केवल देश के छात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार भी छात्रों का सहयोग करेगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी।
अपने संदेश के अंत में सलमान खान ने कहा कि शिक्षा आने वाले समय का सबसे बड़ा ट्रेंड बननी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की शिक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत और आधुनिक बने कि दुनिया भर के छात्र पढ़ाई के लिए भारत आएं और देश एक वैश्विक एजुकेशन हब के रूप में उभरे।

