1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By ND
Last Modified: लंदन , रविवार, 19 अगस्त 2007 (14:10 IST)

कपड़ों से चार्ज होंगे आईपॉड

कपड़े इलेक्ट्रॉनिक गजैट आईपॉड
बाजारों में अब जल्द ही ऐसे कपड़े मिलने लगेंगे, जो इलेक्ट्रॉनिक गजैट और डिजिटल तकनीक से लैस होंगे। इनकी मदद से आईपॉड को चार्ज किया जा सकेगा। यही नहीं, अँधेरे कमरों में रोशनी भी की जा सकेगी।

सैन डिएगो में आयोजित सिग्राफ-2007 एग्जिबिशन में फ्यूचर फैशन की ऐसी झलक दिखी, जो कपड़ों के पारंपरिक इस्तेमाल को बहुत पीछे छोड़ती नजर आई।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के एंड्रू सिनेडर द्वारा विकसित सोलर टी-शर्ट तो वाकई दिलचस्प है। इसमें 40 फोटोवोल्टिक सेल लगे हैं, जिसमें एक यूएसबी पोर्ट लगी है। इसके जरिये आईपॉड चार्ज किया जा सकता है।

सिनेडर के मुताबिक इसे पहनकर सिर्फ 2 घंटे सन बाथ लेने से डिवाइस चार्ज किया जा सकता है। हालाँकि इस टी-शर्ट को पहनकर पानी में छलाँग लगाई जा सकती है, लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि इसमें आईपॉड तभी अटैच करें, जब आप पानी से दूर हों। सिनेडर ऐसे शॉर्ट्स भी ईजाद करने में लगे हैं, जिनमें मजबूत सोलर पेनल लगे होंगे और उनसे ज्यादा चार्ज जनरेट होगा।
लेखक के बारे में
ND