• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: इस्लामाबाद (वार्ता) , शनिवार, 3 नवंबर 2007 (22:31 IST)

आपातकाल नहीं परोक्ष मार्शल लॉ-शरीफ

आपातकाल नहीं परोक्ष मार्शल लॉ-शरीफ -
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के आपातकाल लगाने के निर्णय को परोक्ष मार्शल लॉ करार देते हुए कहा कि मुशर्रफ के राज में देश अराजकता की ओर बढ़ रहा है।

जेद्दा में शरीफ के हवाले से टेलीविजन चैनल 'डान' ने बताया कि हम एक अराजक स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनरल मुशर्रफ ने आपातकाल की घोषणा के साथ ही परोक्ष रूप से मार्शल लॉ लागू कर दिया है।

शरीफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वदेश लौटने की अनुमति मिलने के बाद 10 सितंबर को स्वदेश लौटे थे, लेकिन उन्हें सरकार ने हवाई अड्‍डे से ही जबरन सऊदी अरब भेज दिया था।