• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Manoj Kumar
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 दिसंबर 2015 (11:18 IST)

मनोज कुमार बीमार, अस्पताल में भर्ती

मनोज कुमार बीमार, अस्पताल में भर्ती - Manoj Kumar
मशहूर अभिनेता मनोज कुमार को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि  उन्हें क्या बीमारी है और उनकी हालत कैसी है।
 
मनोज कुमार के परिवार का कहना है कि उनकी निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। मनोज कुमार 78 साल के हैं, 1937 में मौजूदा पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्मे मनोज कुमार को देशभक्ति की फिल्मों में शानदार अभिनय के कारण भारत कुमार भी कहा जाता है। 
 
मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्होंने करीब 55 फिल्मों में एक्टिंग की और 7 फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में हरियाली और रास्ता, पूरब और पश्चिम, क्रांति, वो कौन थी, हिमालय की गोद में, शहीद, उपकार और रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्में हैं।