सुपर मॉडल फिल्म में वीना मलिक और अश्मित पटेल लीड रोल में हैं। एक समय दोनों की नजदीकियां चर्चा का विषय थी, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हालात ये थे कि दोनों एक-दूसरे से बात करना पसंद नहीं करते थे। इस कारण निर्देशक को दोनों के बीच संबंधों को सामान्य रखने के लिए खूब मेहनत करना पड़ी।
हर लड़की का सपना होता है कि शोबिज का वह हिस्सा बने। मॉडल बनकर प्रसिद्धी और पैसे पाने का रास्ता आसान लगता है, लेकिन ये लड़कियां स्ट्रगल, गलाकाट स्पर्धा और पर्दे के पीछे की राजनीति नहीं देख पाती। सुपर मॉडल ऐसी ही उभरती हुई लड़कियों की कहानी है जो फैशन इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती हैं।
शराब व्यवसायी (हर्ष छाया) को अपने नए ब्रांड के लिए सुपर मॉडल्स की तलाश है। वह फिजी आयलैंड में टैलेंट हंट का जिम्मा एक फोटोग्राफर (अश्मित पटेल) को देता है।
बिकिनी कैलेण्डर शूट के लिए मध्यमवर्गीय परिवार से आईं लड़कियां फिजी जा पहुंचती हैं जिनमें एक उभरती हुई मॉडल (वीना मलिक) भी है।
फिजी पहुंचते हीर एक खतरनाक खेल शुरू हो जाता है। सुपर मॉडल बनने की ख्वाहिश लिए आई प्रतियोगियों की एक-एक कर हत्या शुरू हो जाती है।
शक की सुई उभरती हुई मॉडल की ओर है जो अपने प्रतिद्वंद्वियों को रास्ते से हटा रही है।
कौन है इन हत्याओं के पीछे? क्या सुपर मॉडल का यह खेल है? इन प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे ‘सुपर मॉडल’ में।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें