1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

बिना मैकअप के मुग्धा

मुग्धा गोडसे
मधुर भंडारकर का सिनेमा वास्तविकता के करीब होता है, इसलिए उनके किरदार भी आम आदमी की तरह ही होते हैं। ‘जेल’ उनकी आगामी फिल्म है जो प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश और मुग्धा गोडसे की जोड़ी है। मुग्धा इसमें बिना मैकअप के नजर आने वाली हैं।

शूटिंग के पहले दिन मुग्धा मैकअप कर सेट पर हाजिर हुईं तो मधुर ने उन्हें तुरंत चेहरा धोने का आदेश सुना दिया। मुग्धा चकित रह गईं। आखिर उन्हें मधुर की बात माननी पड़ी। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि बिना मैकअप में भी मुग्धा सुंदर लगी हैं।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें