खतरा मोल नहीं लेंगे अभय देओल
बॉलीवुड में ‘‘देव डी’’ और ‘‘ओए लक्की ओए’’ जैसी ऑफ बीट फिल्मों के अभिनेता अभय देओल अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘‘बसरा’’ को लेकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। ‘बसरा’ एक एक्शन थ्रिलर है।
अभय ने बताया ‘‘रोमांस, कॉमेडी और एक्शन फिल्में बनाना सुरक्षित काम है क्योंकि आम तौर पर लोग इन्हें पसंद करते हैं। बाजार और मनोरंजन की दुनिया में अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए सुरक्षित होना जरूरी है।’’
अभय कहते हैं कि फिल्मों के चयन में वे हमेशा पेशेवर रहते हैं और जब वे निर्माता बने तब भी उन्होंने यही बात ध्यान में रखी। इस फिल्म में अभय एक्शन रोल में नजर आएँगे।

(भाषा)