1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

असफलता का जश्न!

शाहरुख खान
बॉलीवुड के सितारे आमना-सामना होने पर एक-दूसरे की बढ़-चढ़ कर तारीफ करते हैं, लेकिन मुंह फेरते ही उसके लिए गड्ढा खोदने में जुट जाते हैं। यहां अपनी सफलता के बजाय दूसरे की असफलता का जश्न ज्यादा मनाया जाता है।

हाल ही में शाहरुख के विरोधी खेमे के एक स्टार ने अपने खास चमचों और दोस्तों के लिए पार्टी रखी। चमचे चकराए कि न तो उस स्टार का जन्मदिन है और ना ही उसकी हाल ही में कोई फिल्म रिलीज हुई है, फिर भला पार्टी क्यों?

पार्टी में एक ने हिम्मत कर यह बात पूछ ही ली तो उस स्टार ने तपाक से कहा कि रा.वन की नाकामयाबी का जश्न मनाया जा रहा है। चमचा भी मानने के लिए तैयार नहीं था। उसने कह दिया कि रा.वन से तो शाहरुख ने कमाई कर ली है।

इस पर वह स्टार बोला लेकिन जितने बड़े-बड़े दावे किंग खान ने किए थे, ढाई-तीन सौ करोड़ कमाने की बात की जा रही थी उसको देखते हुए तो रा.वन बहुत पीछे रह गया। डेढ़ सौ करोड़ की फिल्म भी इतना कमा नहीं पाए तो क्या फायदा है ऐसी फिल्म बनाने से। ठहाका लगाते हुए वह स्टार बोला चियर्स।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें